वीडियो विवाद के बाद घटी ट्रंप की लोकप्रियता, महिलाओं पर की थी अश्लील टिप्पणी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो कभी भी राष्ट्रपति पद की दौड से बाहर नहीं होंगे। ट्रंप ने कहा कि वो अपने समर्थकों को झुकने नहीं देंगे। 2005 का एक वीडियो टेप सामने आने के बाद से ट्रंप पर दबाव बढता जा रहा है।
इस वीडियो में ट्रंप महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करते हुए दिखे हैं। इस वीडियो में ट्रंप 'शादीशुदा महिला के साथ सेक्स की इच्छा,' 'औरतों को छूने' और 'किस' करने जैसी बात करते सुने जा सकते हैं। हालांकि इस वीडियो के बारे में ट्रंप ने माफी मांगी है लेकिन इस मामले में उनके खिलाफ लोगों का विरोध बढता ही जा रहा है।
ट्रंप ने वॉल स्ट्रीट जर्नल से कहा, "मेरे दौड से बाहर होने की संभावना शून्य है और मुझे जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।" वहीं रिपब्लिकन पार्टी के शीर्ष नेताओं ने ट्रंप की कडी आलोचना की है। वीडियो के सामने आने के बाद से कम से कम दस रिपब्लिकन सीनेटर या तो ये कह चुके हैं कि वो ट्रंप के लिए मतदान नहीं करेंगे या उनसे उम्मीदवारी वापस लेने की अपील कर चुके हैं।
अमरीका में एक महीने के भीतर ही अब राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीनेटर जॉन मैकेन ने कहा, "अब ट्रंप के लिए सशर्त समर्थन जारी रखना भी नामुमकिन हो गया है।"
डोनल्ड ट्रंप राष्ट्रपति नहीं बनने चाहिए
वहीं पूर्व विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस ने कहा, "बहुत हो गया, डोनल्ड ट्रंप राष्ट्रपति नहीं बनने चाहिए। उन्हें अपना नाम वापस लेना चाहिए।" वहीं ट्रंप की विरोधी हिलेरी क्लिंटन ने उनकी टिप्पणी को भयावह बताया है।
वहीं ट्रंप के सहयोगी माइक पेंस ने कहा है कि वो उनकी टिप्पणी से आहत हैं लेकिन उनके अमरीकी लोगों से माफी मांगने के बाद से आभारी हैं।
वहीं एक ट्वीट में ट्रंप ने कहा, "मीडिया और सत्तापक्ष बुरी तरह चाहता है कि मैं दौड से बाहर हो जाऊं। लेकिन मैं कभी बाहर नहीं होउंगा। मैं अपने समर्थकों को झुकने नहीं दूंगा।
" वहीं ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा है कि ''मैं अपने पति के शब्दों से आहत हूं और ये मेरे लिए अस्वीकार्य हैं।'' मेलानिया ने ये भी कहा कि उनके पति के पास 'एक नेता का दिल और दिमाग है।
'2005 का विवादित वीडियो सामने आने के बाद ट्रंप ने वीडियो जारी कर माफी भी मांग ली है। वाशिंगटन पोस्ट पर ट्रंप का वीडियो सामने आने से विकीलीक्स पर उनकी विरोधी डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के विकीलीक्स पर छपे निजी आयोजनों में दिए गए भाषण दब गए हैं।
नेबरास्का के गवर्नर बेन सास ने कहा है कि 'ट्रंप को अपनी उम्मीदवारी छोड देनी चाहिए और उनकी जगह उप राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक पेंस को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।
न्यू हेंपशायर की सीनेटर केली आयोटे ने कहा है कि 'मैं ऐसे उम्मीदवार का समर्थन नहीं कर सकती जो महिलाओं का अपमान करने के बारे में शेखी बघारता हो।'डोनल्ड ट्रंप के इस वीडियो टेप के सामने आने के बाद कई टिप्पणीकार यह कहने लगे है कि उनका चुनाव प्रचार अब खत्म हो चुका है।