{"_id":"574558e24f1c1b152c691240","slug":"after-the-death-of-mullah-mansoor-new-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्ला मंसूर की मौत के बाद नया मुखिया ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मुल्ला मंसूर की मौत के बाद नया मुखिया
बीबीसी/संवादाता
Updated Wed, 25 May 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
मुल्ला हैबतुल्ला
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफ़ग़ान तालिबान ने मुल्ला मंसूर की मौत के बाद नए नेता का चुनाव किया है। तालिबान के प्रवक्ता के मुताबिक़ मावलावी हैबतुल्ला अख़ुंदजादा को अफ़ग़ान तालिबान का नया नेता बनाया गया है।
विज्ञापन
उनका चुनाव तालिबान के शीर्ष नेताओं की एक बैठक में हुआ।
यह बैठक मुल्ला मंसूर की मौत के बाद बुलाई गई थी। इस तरह तालिबान ने पहली बार मुल्ला मंसूर की मौत की पुष्टि की है। शनिवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मुल्ला मंसूर ड्रोन हमले में मारे गए थे।
विज्ञापन
मंसूर ने जुलाई 2015 में तालिबान की कमान संभाली थी। उन्होंने तालिबान के संस्थापक और आध्यात्मिक प्रमुख मुल्ला मोहम्मद उमर की जगह ली थी।
बुधवार को जारी बयान में तालिबान ने कहा है कि मुल्ला उमर के बेटे मोहम्मद याकूब, सिराजुद्दीन हक्कानी के साथ संगठन के संयुक्त उपनेता होंगे।