{"_id":"5b1e515a4f1c1ba96e8b76c8","slug":"after-singapore-meet-donald-trump-and-kim-jong-un-will-meet-again-in-july","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप-किम की महामुलाकात पर पूरी दुनिया की है नजर, जुलाई में फिर मिलने का दिया न्योता","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ट्रंप-किम की महामुलाकात पर पूरी दुनिया की है नजर, जुलाई में फिर मिलने का दिया न्योता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 11 Jun 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, किम जोंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सदी की सबसे चर्चित शिखर वार्ता के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग-उन मंगलवार को सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप में पहली बार मिलेंगे। एक-दूसरे को नेस्तनाबूद करने की कसमें खाने वाले कट्टर दुश्मन देशों के ये शीर्ष नेता जब मिलेंगे तो उस पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी होंगी क्योंकि इन दोनों नेताओं की हरकतों से न सिर्फ अमेरिका और उत्तर कोरिया बल्कि पूरे विश्व की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा था।
किम तीन पीढ़ियों में उत्तर कोरिया के पहले नेता होंगे जो किसी अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इसी तरह ट्रंप पद पर रहते हुए किसी उत्तर कोरियाई शीर्ष नेता से मिलने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे।
अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजामों के बीच होने जा रहे इस बहुचर्चित शिखर सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को दोनों देशों के अधिकारियों ने मुलाकात की। दोनों पक्षों ने शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत के एजेंडो को लेकर मतभेदों को दूर करने की कोशिश की।
विज्ञापन
इस बीच, ट्रंप ने सोमवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग से मुलाकात की और उम्मीद जताई कि किम के साथ इस ‘अत्यंत दिलचस्प’ वार्ता के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। लूंग के साथ इस्ताना पैलेस में लंच के बाद ट्रंप ने शानदार मेहमाननवाजी के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। बता दें कि किम ने रविवार को ही लूंग से मुलाकात की थी।
ये है वार्ता का एजेंडा
अमेरिका चाहता है कि उत्तर कोरिया अपने मिसाइल एवं परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह से रोक दे, जबकि किम ने कहा है कि वह ट्रंप के साथ पूर्ण शांति स्थापित करने के तरीकों पर बातचीत करना चाहेंगे। इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच शांति समझौते को अंतिम रूप देने पर भी बातचीत हो सकती है। 1952 में दोनों कोरिया के बीच युद्ध विराम हुआ था लेकिन शांति समझौता नहीं हो पाया था।

25 साल पहले भी हुई थी एक चर्चित शिखर वार्ता
डोनाल्ड ट्रंप-किम जोंग
कौन कहां ठहरा है
ट्रंप पांच सितारा शांगरिला होटल में ठहरे हैं जबकि किम उनसे आधे किमी की दूरी पर पांच सितारा सेंट रेजिस होटल में रुके हैं।
सौ करोड़ का खर्च
सिंगापुर में ट्रंप-किम शिखर सम्मेलन पर लगभग 100 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। इसमें सुरक्षा खर्च भी शामिल है। यह पूरा खर्च सिंगापुर की सरकार वहन कर रही है।
शिखर वार्ता से पहले अगली बैठक का न्योता
ट्रंप के साथ शिखर वार्ता से पहले ही किम ने उन्हें जुलाई में दूसरी बैठक के लिए उत्तर कोरिया आने का न्योता दिया है। दक्षिण कोरिया के एक अखबार के मुताबिक शिखर वार्ता में अगर परमाणु निरस्त्रीकरण पर सहमति बनती है तो जुलाई में दोनों नेताओं की बैठक हो सकती है। इसके बाद दोनों के वाशिंगटन में तीसरी बार मिलने की संभावना है।
अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पहल पर इस्राइली प्रधानमंत्री इत्जाक राबिन और फलस्तीन नेता यासिर अराफात के बीच एक शिखर वार्ता हुई थी, जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा हुई थी। दोनों दुश्मन देश इस शिखर वार्ता में शांति स्थापित करने और एक-दूसरे के अस्तित्व को स्वीकर करने पर सहमत हुए थे।