{"_id":"5fbcc7648ebc3e7503114c40","slug":"a-pregnant-dog-rescues-lives-of-four-patients-from-fire-at-russian-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस: प्रेगनेंट डॉगी ने चार मरीजों की बचाई जान, अब हर कोई कर रहा तारीफ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस: प्रेगनेंट डॉगी ने चार मरीजों की बचाई जान, अब हर कोई कर रहा तारीफ
Tue, 24 Nov 2020 11:57 PM IST
अनिल पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
Published by: अनिल पांडेय
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रूस में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई एक डॉगी की तारीफ कर रहा है। दरअसल, यहां के लेनिनग्रैड में एक अस्पताल में अचानक आग लग गई थी। कई गंभीर मरीज आग में फंसे हुए थे, लेकिन वहां पर मौजूद एक प्रेगनेंट डॉगी मटिल्डा से समय पर मिली सूचना के चलते बचाव दल ने चार गंभीर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
हालांकि जान बजाने की कोशिश में मटिल्डा गंभीर रूप से जल गई। धुएं के चलते वह बेहोश भी हुई। घटना बीते रविवार की बताई जा रही है। मटिल्डा ने जब मरीजों के वार्ड में आग लगी देखी तो भागकर फायर फाइटर्स की टीम तक गई और उन्हें इस दुर्घटना के संकेत दिए, जिसे सुनकर बचाव दल अस्पताल के अंदर पहुंचा।
विज्ञापन
इससे पहले कि मरीज तक आग पहुंचती, उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। बचाव दल को मरीजों तक पहुंचाने की कोशिश में मटिल्डा बुरी तरह झुलस गई। डॉक्टरों के मुताबिक, मटिल्डा का चेहरा करीब 40 फीसदी तक जल गया है। लेकिन अब वह ठीक है। फिलहाल इलाज के लिए उसे शेल्टर होम में रखा गया है। दूसरी ओर, चारों मरीज भी ठीक बिल्कुल ठीक हैं।
विज्ञापन