{"_id":"28495725aef383c7a691624a02497300","slug":"a-mother-died-in-gaza-before-the-birth-of-her-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजा संघर्षः बेटी के जन्म से पहले मां की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
गजा संघर्षः बेटी के जन्म से पहले मां की मौत
Updated Sat, 26 Jul 2014 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बच्ची जिसने अभी दुनिया में कदम भी न रखा था कि उसकी मां ने दुनिया छोड़ दी। यह कहानी है गजा में इसराइली हमले की। शुक्रवार सुबह जब हवाई हमले में महिला की मौत हुई, तो उसके प्रसव में दो हफ्ते बाकी थे।
विज्ञापन
ऑपरेशन करके इस बच्ची को डॉक्टरों ने बचा लिया है। गजा के एक अस्पताल में इस बच्ची का उपचार किया जा रहा है।
चिकित्सकों का कहना है कि नवजात बच्ची को बचाने की भरसक कोशिश की जा रही है और उसके बचने की 50 फीसदी संभावना है।
संयुक्त राष्ट्र परिसर में कुछ अन्य परिवारों के साथ यह महिला रह रही थी। यह इमारत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।
हमले जारी
सुबह जब बम गिरा, तो इमारत के मलबे में महिला दब गई और उनकी मृत्यु हो गई। गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र के जरिए संचालित एक स्कूल भी इसराइली हवाई हमले का शिकार हुआ था।
विज्ञापन
आठ जुलाई से गजा में शुरू हुए इसराइली सैन्य अभियान में अभी तक 800 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।