फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   A Gay who is termed as a Don for China

अपने कारनामे से वो समलैंगिक बन गया चीन का डॉन

Wed, 02 Apr 2014 11:33 AM IST
डॉन्ग ली/बीबीसी चीन सेवा
डॉन्ग ली/बीबीसी चीन सेवा Updated Wed, 02 Apr 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
A Gay who is termed as a Don for China

चीन के हुनान प्रांत के एक समलैंगिक अधिकार कार्यकर्ता 19 वर्षीय जियांग जिआहन ने अपने दृढ़ संकल्प की बदौलत चीन की सरकार को अदालत में घसीटा है। उनके इस कदम की वजह से उन्हें चीन का डॉन करार दिया जा रहा है।

विज्ञापन


हुनान सरकार के नागरिक मामलों के विभाग ने उनके समलैंगिक अधिकार संगठन को रजिस्टर करने से मना कर दिया है। उन्होंने इस निर्णय को चुनौती दी है। चीन के समलैंगिक समुदाय द्वारा इस पर खुला विरोध जाहिर किया गया है। इस बात ने उन्हें मीडिया की सुर्खियों में ला दिया है।
विज्ञापन


चीन में 1997 तक समलैंगिकता ग़ैर-कानूनी था और 2001 तक इसे मानसिक विकृति के रूप में परिभाषित किया जाता रहा है।

सरकार के खिलाफ मानहान‌‌ि का दावा

A Gay who is termed as a Don for China

इस मामले से सतारूढ कम्युनिस्ट पार्टी की सहिष्णुता के प्रति जनता की राय को लामबंद होने का मौका दिया है।

हुनान सरकार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किए जाने के बाद सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने उनके अभियान के बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट दी है। मुकदमा दायर किए जाने के बाद उनको अपने अभियान में अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है।

बीबीसी के साथ एक साक्षात्कार में जियांग जिआहन ने कहा कि हुनान सरकार के पीछे हटने की संभावना कम है लेकिन वह लड़े बिना हार नहीं मानेंगे। उन्होंने कहा, "माफी सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि चीन में सैकड़ों समलैंगिक पुरुषों और महिलाओं के लिए है।"

सरकार से माफीनामे की मांग

A Gay who is termed as a Don for China

हुनान सरकार के द्वारा संगठन को रजिस्टर करने से मना करने के बाद जियांग जिआहन ने प्रांतीय राजधानी चांग्शा में मुकदमा दायर किया है। सरकार ने अपने लिखित उत्तर की प्रति में कहा है कि समलैंगिकता के लिए पारंपरिक चीनी संस्कृति में स्थान नहीं था। "आध्यात्मिक सभ्यता का निर्माण" आधुनिक चीन में तकिया कलाम है जिसके बारे में लोगों को लगता है कि यह पार्टी का संदेश है।

जियांग ने कहा, "मेरा मानना है कि सरकार ने (उत्तर में) जो कहा है वो चीन में समलैंगिक और समलैंगिक समुदाय की प्रतिष्ठा को धक्का पहुंचाने वाला है और मैं चाहता हूं वे एक लिखित माफीनामा जारी करे।" वह यह भी चाहते हैं कि सरकार उनके संगठन को रजिस्टर नहीं करने के अपने निर्णय को वापस ले और एक गैर सरकारी संगठन के रूप में उनके समूह का पंजीकरण करे।

गैर-सरकारी संगठन के रूप में पंजीकरण से उनका संगठन कानूनी रूप से दान प्राप्त कर सकेगा और कर छूट भी ले सकेगा। चीन में पहले से ही कुछ ग़ैर-सरकारी संगठन समलैंगिकों के अधिकारों के संरक्षण के लिए काम कर रहे है लेकिन वे समलैंगिक संगठन के नाम पर नहीं चल रहे है।

विज्ञापन

दृष्टिकोण बदलने का संकेत

A Gay who is termed as a Don for China

अगर जियांग का संगठन पंजीकृत होता है तो यह समलैंगिकों के अधिकार पर काम करने वाला चीन का पहला पंजीकृत ग़ैर-सरकारी संगठन होगा।

विश्लेषकों का कहना है, जियांग का हाइ प्रोफाइल विरोध चीन में समलैंगिकता के प्रति दृष्टिकोण बदलने का एक संकेत है। जियांग निश्चिंत है।

उन्होंने कहा, "यह लंबे वक्त तक चलने वाली एक लड़ाई है। हम कानून के माध्यम से समलैंगिक और समलैंगिक अधिकारों की रक्षा और अपने संगठन को रजिस्टर करने के लिए सरकार को प्रोत्साहित करने का प्रयास करते रहेंगे। मैं आश्वस्त हूँ कि समलैंगिकों को पूरी तरह से चीन में स्वीकार किया जाएगा भले ही ऐसा करने में 20, 30 या 50 साल लग जाएं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed