{"_id":"5b6c58834f1c1b61508b7f10","slug":"a-former-buddhist-monk-in-thailand-gets-114-years-of-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड में एक पूर्व बौद्ध भिक्षु को 114 साल की जेल, बलात्कार पर फैसला आना बाकी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
थाईलैंड में एक पूर्व बौद्ध भिक्षु को 114 साल की जेल, बलात्कार पर फैसला आना बाकी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 09 Aug 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड की एक अदालत ने अमेरिका से प्रत्यर्पण के एक साल से ज़्यादा समय के बाद आज एक पूर्व बौद्ध भिक्षु को 114 साल की जेल की सजा सुनाई। नाबालिग से बलात्कार करने और दानदाताओं को धोखा देने के आरोप इस पूर्व बौद्ध भिक्षु को फिलहाल दानदाताओं को धोखा देने के आरोप में सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
मामला सामने आने के बाद सुकफोन अमेरिका भाग गया था, जहां से उसे प्रत्यर्पित किया गया। दरअसल उसे दानदाताओं ने दुनिया की सबसे बड़ी बौद्ध प्रतिमा बनाने के लिए उसे धन दिया था। जांच में पता चला कि उसने लग्जरी कारें खरीद रखी हैं और उसके कई बैंक खातों में सात लाख डॉलर की धनराशि है।
विज्ञापन
बैंकॉक की एक अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि सुकफोन को मनी लांड्रिंग, धोखाधड़ी, ऑनलाइन चंदा जुटाने के लिए कंप्यूटर अपराध एक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि 114 साल की जेल की सजा सुनाने के बावजूद थाईलैंड के कानून के अनुसार सुकफोन 20 साल से ज्यादा की सजा नहीं काटेगा। उसे 29 दानदाताओं के 8,61,700 डॉलर भी लौटाने होंगे। एक सरकारी अभियोजक ने बताया कि बलात्कार के मामले पर फैसला अक्तूबर में आने की संभावना है।