{"_id":"592e9f404f1c1bdf15bdccd5","slug":"80-killed-in-kabul-suicide-bomber-more-than-300-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबुल के आत्मघाती हमला में 80 की मौत, 300 से ऊपर घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
काबुल के आत्मघाती हमला में 80 की मौत, 300 से ऊपर घायल
amarujala.com-Presented by- आनंद
Updated Wed, 31 May 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक आत्मघाती कार बम धमाके में कम से कम 80 लोग मारे गए हैं और कम से कम 350 जख्मी हुए हैं। धमाका जर्मन दूतावास के पास हुआ है। इसी इलाके में सारे विदेश दूतावास हैं। जब लोग दफ़्तरों के लिए निकल रहे थे तभी यह विस्फोट हुआ। जब धमाका हुआ तो धुएं से काबुल के आसमान में अंधेरा छा गया था।
धमाके से 100 मीटर के आसापस वाले घरों को खासा नुकसान पहुंचा है। काबुल में मारे गए लोगों में बीबीसी के एक ड्राइवर मोहम्मद नजीर भी हैं। उनके साथ बीबीसी के उनके चार सहयोगी ही घायल हुए हैं लेकिन वो खतरे से बाहर हैं।
तालिबान ने किया इंकार
अफगान तालिबान ने इस हमले को अंजाम देने से इंकार किया है। हालाँकि अल कायदा पूर्व में ऐसे हमला करता रहा है। बीबीसी फारसी के हारून नजाफिजदा ने काबुल से बताया कि कई लोग घायल हुए हैं और पूरे इलाके को पुलिस ने घेरे रखा है। हाल के महीनों में काबुल में कई धमाके हुए हैं।
विज्ञापन
इन धमाकों को लेकर पूरे अफगानिस्तान में सुरक्षा से जुड़ी चिंता और गहरी हो गई है। इस महीने की शुरुआत में एक आत्मघाती हमलावर ने नेटो देशों के एक रक्षा दल पर हमला किया था। तब यह दल अमरीकी दूतावास से होकर गुजर रहा था। इस हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए थे।