{"_id":"45fd82510d2c621a76756defe049ff51","slug":"74-percent-russians-want-putin-to-became-prez-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"74 फीसदी रूसी जनता चाहती है पुतिन बनें राष्ट्रपति","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
74 फीसदी रूसी जनता चाहती है पुतिन बनें राष्ट्रपति
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Mar 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगर 2018 में भी राष्ट्रपति चुनाव लड़ते हैं, तो वह फिर से इस पद पर चुने जा सकते हैं।
विज्ञापन
देश की पोलिंग एजेंसी के हाल ही में किए गए एक सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे के मुताबिक 74 फीसदी लोग अगले चुनाव में पुतिन को वोट देना चाहते हैं।
व्लादिमीर पुतिन को 2012 में तीसरी बार राष्ट्रपति पद पर चुना गया था। पोलिंग एजेंसी वीटीएआईओएम ने बृहस्पतिवार को कहा कि पुतिन को पसंद करने वालों की संख्या में फिर बढ़ोत्तरी हुई है और 74 फीसदी लोग उन्हें वोट देना चाहते हैं।
2012 में भी सरकार के खिलाफ भले ही जनता के बीच उबाल था, लेकिन उसके बाद भी पुतिन को भारतीय मतों से राष्ट्रपति पद पर चुना गया था।