फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   5 year old gets perents merried

मौत से पहले बच्चे ने कराई मां-बाप की शादी

Fri, 10 Apr 2015 02:38 PM IST
Updated Fri, 10 Apr 2015 02:38 PM IST
विज्ञापन
5 year old gets perents merried

ब्रिटेन डेवॉन में रहने वाले 5 साल के कोरी एडवार्ड गंभीर रूप से बीमार थे। उन्हें दिल की बीमारी थी और उनका इलाज ब्रिस्टल के रॉयल हॉस्पिटल फ़ॉर चिल्ड्रेन में चल रहा था। उनकी अंतिम इच्छा थी कि वे अपने माता-पिता की शादी देख सकें जिसे अस्पताल ने स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन


जब कोरी के माता-पिता जेमा और क्रेग एडवार्ड को पता चला कि जल्दी ही कोरी की मौत हो सकती है उन्होंने कोरी के सामने ही शादी करने का फ़ैसला किया। शादी के पांच दिन बाद गुरूवार की शाम को अस्पताल में कोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन


कोरी की दो बहनें हैं, दो साल की इज़ाबेल और 6 महीने की कैटीलिन। क्रेग एडवार्ड ने कहा "यह एक ऐसा दिन था जिसे वे कभी नहीं भूल सकेंगे।"

कोरी जब सात महीने के थे तब उन्हें जटिल दिल की बीमारी होने का पता चला था। जनवरी में उन्हें बच्चों के इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था।

पूरी की मरते बच्चे की इच्छा

5 year old gets perents merried

उनके माता पिता ने अस्पताल के भीतर तुरत-फुरत शादी करने कि लिए कैन्टरब्यूरी के आर्चबिशप से इजाज़त मांगी थी। क्रेग एडवार्ड ने बताया "कोरी कई बार पूछ चुका था कि हमने शादी क्यों नहीं की। इसलिए हमने सोचा हम इसे उसके लिए ख़ास दिन बनाएंगे और उसे ख़ुश करेंगे।"

क्रेग एडवार्ड कहते हैं कि उसके बिस्तर के पास बैठ कर रोने की बजाय, हमारे लिए वह एक दिन बेहद ख़ास था। हमें पता था कि वह वह उस दिन ख़ुश था। शादी में अस्पताल के कर्मचारियों ने मदद की। एक नर्स ने दुल्हन के बाल संवारे और एक अन्य नर्स ने शादी का केक बनाया। अस्पताल के चैपलिन, पादरी स्टीफ़न ओराम ने कहा "यह एक मरते हए बच्चे की इच्छा को पूरी करना था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed