नेपाल के कालीकोट जिले मेें आग लगने से 39 मकान नष्ट, 285 लोग हुए विस्थापित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी नेपाल में कालीकोट जिले के एक गांव में लगी भीषण आग में 39 मकान नष्ट हो गए और 111 बच्चों सहित 285 लोग विस्थापित हो गए। पुलिस ने बताया कि आग बीती रात लगभग डेढ़ बजे एक मकान में लगी और बस्ती के अन्य मकानों में फैल गई।
पुलिस निरीक्षक देवेंद्र मल्ला ने बताया कि पलाटा ग्राम निगम के खाडा गांव में आधी रात के समय लगी आग की वजह से 39 मकानों में रह रहे 87 परिवारों के कपड़े, अनाज और अन्य कीमती वस्तुएं खाक हो गईं। इस दौरान आग बुझाने की कोशिश कर रहे सात लोग झुलस गए।
उन्होंने बताया कि आग से 39 मकान जल गए और 111 बच्चों सहित 285 लोग विस्थापित हो गए। 48 अन्य मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।पुलिस ने कहा कि आग में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई। इसमें कई मवेशियों की भी जलकर मौत हो गई।