फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   235,000 Libyan migrants who are just waiting for a good opportunity

लीबिया: खतरनाक सागर को पार कर 2 लाख से ज्यादा प्रवासी जाएंगे इटली

Fri, 16 Sep 2016 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 Sep 2016 02:20 PM IST
विज्ञापन
 235,000 Libyan migrants who are just waiting for a good opportunity
- फोटो : reuters
लीबिया में छिड़े गृहयुद्ध के बाद इटली वहां के लोगों को अपने यहां शरण देने पर राजी हो गया है। जिसके बाद लीबिया के लगभग 2 लाख 35 हजार प्रवासी अब खतरनाक भूमध्य सागर को पार कर इटली जा सकेंगे। संयुक्त राष्ट्र के दूत मार्टिन कॉबलर ने इटली के ला स्टाम्पा अखबार से इंटरव्यू में कहा, 'हमारे पास लिस्ट में 2 लाख 35 हजार प्रवासी हैं जो अच्छे अवसर के लिए इटली जाने का इंतजार कर रहे हैं और वे जाएंगे।' 
विज्ञापन


कॉबलर ने कहा,'इस वक्त सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा सुरक्षा को मजबूत करना है। अगर हमारे पास शक्तिशाली और संयुक्त सेना हो तभी आतंकवाद के खतरे और मानव तस्करी को रोका जा सकेगा।' लीबिया में संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार की पकड़ लगातार कमजोर हो रही है।
विज्ञापन

मैंने हफ्तार से संपर्क किया है

 235,000 Libyan migrants who are just waiting for a good opportunity
सरकार को देश में दूरदराज पूर्व में विरोधी प्रशासन के कट्टर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। तानाशाह मोहमम्द गद्दाफी के तख्तापलट और मौत के बाद से ही लीबिया अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है। लीबिया में देश की तेल परिसंपत्तियों पर अधिकार को लेकर चल रही लड़ाई के बीच नए सिरे से गृह युद्ध छिड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। 

कॉबलर का कहना है,'लीबिया में दूरदराज पूर्व में विरोधी प्रशासन का समर्थ कर रहे फील्ड मार्शल खलीफा हफ्तार का प्रमुख तेल बंदरगाहों पर कब्जा  करना आक्रामक है और यह बहुच चिंता की बात है। लीबिया में स्थिरता और एकता के लिए बातचीत की जरूरत है। मैंने हफ्तार से संपर्क किया है। मैं एकल सेना के समाधान तलाश्ने के लिए उनसे मिलने के ललिए तैयार हूं। '
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed