{"_id":"5708cda04f1c1b460cc810d2","slug":"23-killed-in-peru-bus-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरू में हुए बस हादसे में 23 लोगों की मौत, 32 लोग हुए घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
पेरू में हुए बस हादसे में 23 लोगों की मौत, 32 लोग हुए घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Apr 2016 03:27 PM IST
विज्ञापन
बस हादसे में 23 की मौत
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरू के दक्षिणी पूर्वी एंडेस माउंटेन के निकट नदी में बस गिर जाने से 23 लोगों की मौत हो गई, वहीं इस हादसे में 32 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय खबरों के मुताबिक यह बस शहर पुरेतो मालडोनाडो से गुरूवार की रात निकली थी। इस बस में 56 लोग सवार थे। जो पेरू में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में वोटिंग करने जा रहे थे।
विज्ञापन
बस जैसे ही एक ग्रामीण क्षेत्र के पास से गुजरी जहां पर मापाचो नदी बहती है। वहीं पर यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बस के सामने अचानक एक ट्रक आ गया और उसने अचानक कट मार दिया। इस हादसे में घायल लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पेरू की सड़कों पर होन वाले यह हादसे आम हैं। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां पर ट्रेफिक के नए नियम लागू करना भी आसान नहीं है। पेरू के गृह मंत्रालय ने बताया कि वर्ष 2014 में 2,798 की मौत सड़क हादसों में हो चुकी है।
विज्ञापन