फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   200 Indians trapped in 600 people due to flood in Nepal

नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही, 200 भारतीय फंसे

Sun, 13 Aug 2017 09:03 PM IST
एजेंसी/ भाषा
एजेंसी/ भाषा Updated Sun, 13 Aug 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
200 Indians trapped in 600 people due to flood in Nepal
बाढ़

भारी बारिश के चलते मध्य नेपाल के लोकप्रिय पर्यटन जिला चितवन में आई बाढ़ में फंसे करीब 600 लोगों में 200 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं। बाढ़ के चलते 49 लोगों की जान गई है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि देश में पिछले तीन दिनों में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ आ गई है और कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। चितवन घाटी में उफान मार रही राप्ती नदी का पानी कई होटलों में घुस गया है जहां देश का पहला राष्ट्रीय पार्क स्थित है।
विज्ञापन


मुख्य जिला अधिकारी नारायण प्रसाद भट्ट ने बताया कि राहत अभियान के लिए पड़ोसी देवघाट से चार रबर राफ्ट मांगे गए हैं। क्षेत्रीय होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमन घिमरे ने बताया कि फंसे हुए पर्यटकों को हाथी की मदद से निकाला जा रहा है। एक होटल मालिक ने बताया कि गृह मंत्राालय से मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 30 लोगों की मौत

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया गया है कि मध्य और पश्चिमी मैदानों में आज से भारी बारिश होने की संभावना है। इसने बताया कि मॉनसून धीरे - धीरे कमजोर पड़ रहा है और पश्चिमी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है।


अधिकारियों ने बताया कि पिछले शुक्रवार से बाढ़ और भूस्खलन के चलते नेपाल में मृतकों की संख्या बढ़ कर 49 हो गई है। उन्होंने बताया कि 36 लोग लापता बताए जा रहे हैं। हिमालयन टाइम्स की खबर के मुताबिक बाढ़ और भूस्खलन से 21 जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसने गृह मंत्रालय के ताजा आंकड़ों का हवाला देते हुए यह बताया है।

पीएम देउबा बोले- आजादी के बाद भारत के विकास का लाभ नेपाल को मिला

चितवन घाटी में फंसे 600 पर्यटकों में करीब 200 लोग भारत से हैं। 35,000 से अधिक मकान जलमग्न हो गए हैं और करीब 1000 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बाढ़ के चलते करीब 400 मवेशी मारे गए हैं। नेपाल सरकार की कैबिनेट ने कल एक आपात बैठक की थी। प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने जिला प्रशासनों को बचाव अभियान तेज करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed