ट्यूनीशिया में चरमपंथी हमला, 19 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिश में बंधूकधारियों के हमले में 17 विदेशी पर्यटकों समेत 19 लोग मारे गए हैं। ट्यूनीशिया के प्रधानमंत्री हबीब इसीद का कहना है कि मारे गए विदेशी पर्यटकों में इटली, स्पेन और जर्मनी के पर्यटक भी शामिल हैं।
अधिकारियों के अनुसार हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में दो हमलावर और एक पुलिस अधिकारी भी मारा गया है। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने एक म्यूज़ियम पर हमला किया। एक स्थानीय रेडियो के अनुसार यूरोपीय देशों के कई पर्यटकों को बंदूकधारियों ने बंधक बना लिया है।
संसद के पास हमला
गोलीबारी की घटना मध्य ट्यूनिश के संसद भवन के पास बार्डो म्यूजियम में हुई। हमले के समय सांसद आतंकवाद निरोधी विधेयक पर चर्चा कर रहे थे। संसद को अब खाली करा दिया गया है।
ट्यूनीशिया के गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि म्यूज़ियम के अंदर घुसे दो चरमपंथियों को सुरक्षा बलों ने घेरा हुआ है। कुछ बंधकों को मुक्त करा लिया गया है, लेकिन कुछ विदेशी सैलानी अब भी बंधक है।