{"_id":"d18f48b0973b9429b26a8a4c9ce3d6da","slug":"18-pilgrims-died-in-bus-accident-from-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी बस, 18 लोगों की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
खाई में गिरी बस, 18 लोगों की मौत
Updated Tue, 03 Jun 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में अधिकारियों के मुताबिक़ देश के पश्चिमी इलाक़े में हुई एक बस दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें से ज्यादातर भारतीय तीर्थयात्री थे।
विज्ञापन
बीबीसी संवाददाता सुरेंद्र फुयाल के मुताबिक़ प्यूथन के मुख्य ज़िलाधिकारी राम बहादुर कुरुंगबांग ने बताया कि यह हादसा सोमवार शाम को राजधानी काठमांडू से 450 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध हिंदू तीर्थस्थल स्वर्गद्वारी के पास हुआ।
विज्ञापन
कुरुंगबांग ने बताया कि बस तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही थी कि तभी वह खाई में जा गिरी। बस में भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के बलरामपुर, गोंडा और सिद्धार्थनगर के तीर्थयात्री सवार थे।
विज्ञापन
हादसे में क़रीब 60 यात्री घायल हो गए जिन्हें नज़दीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेपाल में लापरवाही, सड़कों और वाहनों की खस्ताहाल स्थिति दुर्घटना का मुख्य कारण हैं और इनमें हर साल क़रीब 1500 लोग मारे जाते हैं।