{"_id":"5b25253b4f1c1b644d8b6fe7","slug":"17-people-killed-in-an-explosion-in-nanagarhar-s-rodat-district-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा बलों के तालिबान से गले मिलते ही अफगानिस्तान में ब्लास्ट, 17 लोगों की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सुरक्षा बलों के तालिबान से गले मिलते ही अफगानिस्तान में ब्लास्ट, 17 लोगों की मौत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 16 Jun 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
अभी हाल ही तालिबान लड़ाकों और अफगान सुरक्षा बलों ने एक-दूसरे को गले लगाया और साथ में तस्वीरें ली। तो थोड़े समय में ही नांगरहार प्रांत में एक धमाके ने इन तस्वीरों को फिर संदेह के घेरे में ला खड़ा किया है। इस धमाके को आतंकी आत्मघाती हमला समझा जा रहा है, बता दें कि इस घटना में अभी तक 17 लोगों के मारे जाने की खबर है।
विज्ञापन
Nangarhar explosion: Governor’s spokesman says their findings show that the explosion was a suicide bombing that claimed the lives of 20 people including Taliban, civilians and security forces. 16 others have been wounded, reports TOLOnews #Afghanistan
— ANI (@ANI) June 16, 2018
विज्ञापन
दरअसल, ईद के दूसरे दिन भी देश में संघर्ष विराम जारी रहा। अपने-अपने हथियार और रॉकेट लॉंचर लिए अफगानिस्तान के सबसे बड़े आतंकी संगठन के सदस्य कार और मोटरबाइक से नांगरहार प्रांत के बाटीकोट जिले से होकर गुजरे। लेकिन हमले के बाद फिर एक बार अफगान सरकार तालिबानियों पर संदेह कर रही है।
विज्ञापन
खबर है कि तालिबानी गाड़ी में ये धमाका हुआ, सीजफायर पर ईद मिलन के समय इस हमले के पीछे दूसरे आतंकी संगठन का भी हाथ हो सकता है। अफगान सरकार ने खुलकर तो नाम नहीं लिया है लेकिन उसे आतंकी संगठन दाइश पर भी शक है।