{"_id":"5dab2cc68ebc3e93be635548","slug":"14-people-killed-in-turkish-kurdish-controlled-region-in-northern-syria","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौते के बाद भी तुर्की ने बरसाए बम, उत्तरी सीरिया में कुर्द नियंत्रित इलाके में 14 लोगो की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
समझौते के बाद भी तुर्की ने बरसाए बम, उत्तरी सीरिया में कुर्द नियंत्रित इलाके में 14 लोगो की मौत
Sat, 19 Oct 2019 09:21 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 19 Oct 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघर्ष विराम को लेकर अमेरिका और तुर्की के बीच हुए समझौते के कुछ घंटे बाद अंकारा अपने वादे से मुकर गया। तुर्की की सेना ने उत्तरी सीरिया में कुर्द नियंत्रित इलाकों में बम बरसाए, जिसमें 14 नागरिकों की मौत हो गई। अमेरिका और तुर्की के बीच बृहस्पतिवार को एक समझौता हुआ था, जिसके तहत तुर्की उत्तरी सीरिया में अपने सैन्य अभियान को 120 घंटे के लिए रोकने को तैयार हो गया था।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया था कि युद्धविराम के पांच दिनों में कुर्द लड़ाकों को सीमा से सटे शहर रास अल-ऐन समेत उन दूसरे इलाकों से निकाल लिया जाएगा, जहां तुर्की अपना नियंत्रण चाहता है।
विज्ञापन
ट्रंप ने समझौते को आश्चर्यजनक परिणाम बताया था। उन्होंने ट्विटर पर कहा था कि संघर्ष विराम समझौता सबके फायदे में है। कुर्द लड़ाकों के एक प्रवक्ता मुस्तफा बाली ने ट्वीट किया कि उत्तरी सीरिया में तुर्की का हमला जारी है, उसने रिहाइशी इलाकों के साथ एक अस्पताल को भी निशाना बनाया।
विज्ञापन
12 पोस्ट स्थापित करेगा तुर्की
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयब एर्दोगन ने कहा कि हमारी सेना ने लड़ाई रोक दी है और यह लड़ाई फिर से शुरू तभी होगी अगर कुर्द लड़ाके मंगलवार रात तक इलाका खाली न कर दें। उन्होंने कहा, ‘अब 120 घंटे की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस अवधि में कुर्द लड़ाके उस इलाके को छोड़ देंगे जिसे हमने सुरक्षित इलाका घोषित किया है।’
तुर्की उत्तरी सीरिया में 12 पोस्ट स्थापित करेगा। इलाके के एक नक्शे में दिखाया गया है कि प्रस्तावित पोस्ट का विस्तार पूरब में इराक सीमा से लेकर पश्चिम में 300 मील दूर यूफ्रेट्स नदी तक होगा।