फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   13 Canadian citizens arrested after huawei meng

हुआवे की मेंग के बाद कनाडा के 13 नागरिकों की हुई गिरफ्तारी

Sun, 06 Jan 2019 12:56 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, ओटावा
एजेंसी, ओटावा Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 06 Jan 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
13 Canadian citizens arrested after huawei meng
arrest - फोटो : अमर उजाला
चीन की अग्रणी दूरसंचार उपकरण निर्माता कंपनी हुआवे की मुख्य वित्तीय अधिकारी मेंग वानझाउ की एक दिसंबर को हुई गिरफ्तारी के बाद से चीन में कनाडा के 13 नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि उनमें से आठ लोगों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


कनाडा के विदेश मामलों के प्रवक्ता गिलोम बेरुबे ने अपने नागरिकों को हिरासत में लेने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि इसमें हांगकांग में हिरासत में लिए गए लोग शामिल नहीं हैं। हिरासत में लिए गए 13 कनाडाई नागरिकों में पूर्व राजनयिक माइकल कोवरिग और कारोबारी माइकल स्पावोर शामिल हैं। 
विज्ञापन


इन्हें 10 दिसंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए हिरासत में लिया गया था। चीन ने कनाडा की टीचर सारा मैकल्वेर को भी हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। वह कनाडा लौट आई हैं। चीन ने करीब 200 कनाडाई नागरिकों को विभिन्न आरोपों और कारणों से हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा और अमेरिका मेंग की गिरफ्तारी के बाद कनाडाई नागरिकों को हिरासत में लिए जाने को बदले की कार्रवाई बता रहे हैं। कनाडा की विदेश मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड लगातार अपने नागरिकों की रिहाई के लिए लगातार चीन पर दबाव बना रही हैं। इस मामले में अमेरिका के अलावा कई यूरोपीय देश कनाडा का समर्थन करते हुए चीन से कनाडाई नागरिकों की तत्काल रिहाई की मांग कर चुके हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed