फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Responsible for making teenagers mentally ill 5000 parents filed case in America

Tiktok: किशोरों को मानसिक रूप से बीमार बनाने का जिम्मेदार, अमेरिका में 5000 अभिभावकों ने किया केस

Wed, 31 Jan 2024 06:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 31 Jan 2024 06:14 AM IST
सार

मुकदमों में दावा किया गया है कि टिकटॉक ने जुलाई 2023 में एक विवादास्पद कदम उठाते हुए एक नियम लागू किया था। इसमें यह प्रावधान था कि कोई भी माता-पिता अपने बच्चे के टिकटॉक पर अकाउंट बनाने के एक साल के बाद प्लेटफॉर्म के खिलाफ किसी तरह का दावा नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन
Responsible for making teenagers mentally ill 5000 parents filed case in America
चीनी एप टिक टॉक - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में चीन के एप टिकटॉक के खिलाफ हजारों अभिभावक लामबंद हुए हैं। किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर एप के दुष्प्रभाव को लेकर 5000 से अधिक अभिभावकों ने टिकटॉक पर मुकदमा किया है। एक समय में अपने मनोरंजक सामग्रियों के लिए टिकटॉक अमेरिका में बहुत लोकप्रिय था।

विज्ञापन

अभिभावक टिकटॉक को डिजिटल युग का तंबाकू से भी खतरनाक नशा बताया है। एप को किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है और उसके खिलाफ जांच भी चल रही है। टिकटॉक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की शुरुआत वेबसाइट क्लेम्सहीरोडॉटआईओ के नेतृत्व में हुई थी जो अब गति पकड़ रही है। हजारों माता-पिता चीनी स्वामित्व वाली दिग्गज कंपनी के खिलाफ जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

अमेरिका के कनेक्टिकट प्रांत के हर्टफोर्ड की रहने वाली ब्रिटनी एडवार्ड्स उन माता-पिता में शामिल हैं, जिन्होंने टिकटॉक के खिलाफ मुकदमा किया है। एवडर्ड्स की बेटी (12) को टिकटॉक की लत है। उन्होंने इसके टिकटॉक पोस्ट में कुछ ऐसा देखा, जिससे लगा कि उनकी बेटी खुद को नुकसान पहुंचा सकती है, जिसके बाद उन्हें इस एप के काले पक्ष के बारे में पता चला। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकटॉक ने माता-पिता के अधिकार सीमित किए 
मुकदमों में दावा किया गया है कि टिकटॉक ने जुलाई 2023 में एक विवादास्पद कदम उठाते हुए एक नियम लागू किया था। इसमें यह प्रावधान था कि कोई भी माता-पिता अपने बच्चे के टिकटॉक पर अकाउंट बनाने के एक साल के बाद प्लेटफॉर्म के खिलाफ किसी तरह का दावा नहीं कर सकते हैं।

परेशान करने वाली सच्चाई पता चली
एमनेस्टी इंटरनेशनल की ओर से टिकटॉक पर सामग्री की तकनीकी जांच में परेशान करने वाली सच्चाई का पता चला है। जांच में पाया गया कि टिकटॉक की सामग्री अनुशंसा प्रणाली कथित तौर पर उपयोगकर्ताओं को हानिकारक रैबिट होल सामग्री तक ले जाती है, जिसमें रोमांटिक या आत्महत्या को प्रोत्साहित करने वाले वीडियो भी शामिल हैं। रैबिट-होल सामग्री वह चीज है जो ऊपर से तो सरल दिखती है, लेकिन बहुत खतरनाक होती है। हाल ही में अमेरिका में 16 साल के एक किशोर ने टिकटॉक पर एक हिंसक वीडियो देखने के बाद आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed