फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Responsibility for TikTok ban implementation falls on incoming administration says white house

TikTok: टिकटॉक पर प्रतिबंध का फैसला आगामी प्रशासन करेगा, व्हाइट हाउस का बयान; ट्रंप ने जिनपिंग से की बात

Sat, 18 Jan 2025 09:22 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 18 Jan 2025 09:22 AM IST
सार

जीन-पियरे ने कहा, 'टिकटॉक पर राष्ट्रपति बाइडन की स्थिति महीनों से स्पष्ट है, वे चाहते हैं कि टिकटॉक अमेरिकियों के लिए उपलब्ध रहना चाहिए, लेकिन उसका स्वामित्व अमेरिकी कंपनी के पास होना चाहिए। जैसा कि कानून में प्रावधान भी है।'जीन-पियरे ने कहा, 'टिकटॉक पर राष्ट्रपति बाइडन की स्थिति महीनों से स्पष्ट है, वे चाहते हैं कि टिकटॉक अमेरिकियों के लिए उपलब्ध रहना चाहिए, लेकिन उसका स्वामित्व अमेरिकी कंपनी के पास होना चाहिए। जैसा कि कानून में प्रावधान भी है।'

विज्ञापन
Responsibility for TikTok ban implementation falls on incoming administration says white house
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरीन जीन पियरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा है कि चीनी सोशल मीडिया एप टिकटॉक पर प्रतिबंध का फैसला अब आने वाला प्रशासन करेगा। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे ने कहा कि कानून को लागू करने की जिम्मेदारी अब आने वाले प्रशासन पर है। शुक्रवार को एक बयान में जीन-पियरे ने कहा, 'टिकटॉक पर राष्ट्रपति बाइडन की स्थिति महीनों से स्पष्ट है, वे चाहते हैं कि टिकटॉक अमेरिकियों के लिए उपलब्ध रहना चाहिए, लेकिन उसका स्वामित्व अमेरिकी कंपनी के पास होना चाहिए। जैसा कि कानून में प्रावधान भी है।'
विज्ञापन


टिकटॉक को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी दिया फैसला
गौरतलब है कि अमेरिकी संसद ने पिछले साल एक कानून पारित किया था, जिसके तहत टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस को 19 जनवरी तक अमेरिका में अपने कारोबार को बेचना है। बाइडन सरकार का कार्यकाल लगभग खत्म हो चुका है और 20 जनवरी को ट्रंप अमेरिका के अगले राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं। यही वजह है कि बाइडन प्रशासन ने टिकटॉक पर कोई फैसला नहीं लेने का तय किया है।  अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने हालिया फैसले में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है, लेकिन अगर बाइटडांस अमेरिका में अपने कारोबार को किसी अमेरिकी कंपनी को बेच देती है तो इस प्रतिबंध को टाला जा सकता है। 
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने जिनपिंग से की बात
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'सुप्रीम कोर्ट से ऐसे ही फैसले की उम्मीद थी और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। मैं भी टिकटॉक को लेकर जल्द ही फैसला करूंगा।' ट्रंप ने बताया कि उन्होंने टिकटॉक के बारे में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी बात की है। ट्रंप ने जिनपिंग के साथ हुई बातचीत को शानदार बताया। ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वे टिकटॉक पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे। एलन मस्क द्वारा बाइटडांस के शेयर खरीदने की भी चर्चा है। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिका का आरोप है कि टिकटॉक द्वारा अमेरिकी लोगों का डेटा इकट्ठा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed