फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Researchers formulated new strategy to combat antibiotic resistance in America

शोधकर्ताओं ने तैयार की एंटीबायोटिक प्रतिरोध से मुकाबले की नई रणनीति

Sun, 19 Jan 2020 05:31 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 19 Jan 2020 05:31 AM IST
विज्ञापन
Researchers formulated new strategy to combat antibiotic resistance in America
एंटीबायोटिक - फोटो : pixabay

एंटीबायोटिक दवाइयां शरीर में मौजूद जीवाणु को खत्म करने के साथ उन्हें कमजोर बनाती हैं, लेकिन कुछ खास किस्म के जीवाणु समय के साथ एंटीबायोटिक के प्रति प्रतिरोध विकसित कर लेते हैं। वैज्ञानिकों ने इससे निपटने के लिए एक नया तरीका निकाला है जिसमें जीवाणु एक दूसरे की मदद नहीं कर पाते और कमजोर हो जाते हैं। शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि इससे आगे चलकर एंटीबायोटिक्स का विकल्प तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन


शोध का तरीका- नए रसायन का किया इस्तेमाल
एक नए शोध में बताया गया है कि साल्मोनेला जीवाणुओं में वीर्य के उत्पादन पर लगाम लगाने से दूसरे बैक्टीरिया भी कमजोर होते हैं और फिर उन्हें खत्म करना आसान होता है। नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल में प्रकाशित शोध के नतीजों में कहा गया है कि वैज्ञानिकों ने वीर्य के उत्पादन को रोकने के लिए एक जीवाणुरोधी रसायन का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन


शोध के प्रमुख लेखक प्रोफेसर स्टीनेकर्स का कहना है कि जीवाणुओं के शरीर पर वीर्य की परत नहीं हो तो उन्हें आसानी से कमजोर किया जा सकता है और एंटीबायोटिक्स की मदद से खत्म भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजा- कम हो जाती है प्रतिरोध विकसित कर चुके जीवाणुओं की संख्या
वैज्ञानिकों ने इस नए रसायन के प्रति जीवाणुओं में प्रतिरोध की तुलना एंटीबायोटिक्स से की। स्टीनेकर्स ने बताया, जीवाणु इस रसायन को लेकर प्रतिरोध विकसित नहीं कर पाए जबकि एंटीबायोटिक्स के प्रति जल्द ही प्रतिरोध विकसित करने में कामयाब रहे। कुछेक जीवाणु प्रतिरोध विकसित करने में सफल रहे, लेकिन उनकी संख्या बेहद कम थी। 

प्रतिरोध विकसित कर चुके जीवाणु हालांकि इसके बाद भी वीर्य का उत्पादन कर सकते हैं और प्रतिरोध विकसित नहीं करने वाले जीवाणुओं के साथ बांट भी सकते हैं, लेकिन इसमें ऊर्जा की खपत होती है। यही कारण है कि प्रतिरोध विकसित नहीं करने वाले जीवाणुओं की संख्या अपेक्षाकृत तेजी से बढ़ती है।

उम्मीद- मिलेगा एंटीबायोटिक का विकल्प

शोध के अनुसार परंपरागत एंटीबायोटिक दवाइयों के विपरीत यह रसायन जीवाणुओं को प्रतिरोध विकसित करने से रोकता है। इलाज की ऐसी पद्धति जो जीवाणुओं को साथ मिलकर काम करने से रोक सके, एंटीबायोटिक्स के प्रतिरोध की समस्या का समाधान उपलब्ध करा सकती है। शोधकर्ता इलाज के ऐसे जीवाणुरोधी  तरीकों को लोकप्रिय बनाना चाहते हैं। 

उनका मानना है कि संक्त्रस्मण से बचने के लिए इसे दवा या इंप्लांट पर परत चढ़ाकर उपयोग किया जा सकता है। इस रसायन को एंटीबायोटिक्स के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका कृषि, उद्योग और हमारे घरों में भी अलग-अलग तरीके से उपयोग हो सकता है। इतना ही नहीं, शोधकर्ताओं का दावा है कि भविष्य में एंटीबायोटिक्स का विकल्प तैयार करने में भी इनकी अहम भूमिका हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed