{"_id":"5f84ccc0577ff03146730f88","slug":"research-reveals-covid-19-affecting-mothers-sleep","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध में खुलासा, माताओं की नींद पर पड़ रहा कोविड-19 असर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शोध में खुलासा, माताओं की नींद पर पड़ रहा कोविड-19 असर
Tue, 13 Oct 2020 03:08 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्राइल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्राइल
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 13 Oct 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
घर में रहने वाली महिलाओं खासतौर से माताओं के स्वास्थ्य के साथ ही उनकी नींद पर कोविड-19 का असर पड़ रहा है। यह निष्कर्ष इस्राइल के मैक्स स्टर्न येजरील वैली कॉलेज और बेन गुरिओन यूनिवर्सिटी ऑफ नेगेव के अध्ययन में सामने आया है।
विज्ञापन
बीजीयू पैरेंटिंग बाल विकास एवं स्लीप लैब के अध्यक्ष लियात टिकोतजे ने कहा, 'अध्ययन में हमने पहली बार, कोविड-19 महामारी के परिणाम और मातृ चिंता, अनिद्रा, साथ ही छह से 72 महीने के बच्चों के बीच नींद की समस्याओं को संबोधित किया। यह अध्ययन जर्नल ऑफ स्लीप रिसर्च में छपा है। इसमें पाया गया कि महामारी के दौरान क्लीनिकल अनिद्रा दोगुनी होकर 23 फीसदी हो गई जबकि आम दिनों में यह 11 फीसदी रहती है। करीब 80 फीसदी माताओं में कोविड-19 चिंता संबंधी स्तर मध्यम से उच्च था।
विज्ञापन