फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Research: placebo antibiotic drug was more effective than azithromycin due to corona

शोध: एजिथ्रोमाइसिन से अधिक कारगर थी प्लासबो एंटीबायोटिक दवा

Sun, 18 Jul 2021 03:51 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कैलिफोर्निया
एजेंसी, कैलिफोर्निया Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 18 Jul 2021 03:51 AM IST
सार

  • शोध के शीर्ष लेखक कैथरीलन ई ओल्डनबर्ग ने कहा, हमने अध्ययन में पाया है कि कोरोना संक्रमण के उपचार में एजिथ्रोमाइसिन दवा देना ठीक नहीं था। यह एक व्यापक रूप से अपनाई गई एंटीबायोटिक है जिसका अमेरिका समेत दुनिया के कई अन्य देशों में कोरोना के उपचार के लिए हुआ।

विज्ञापन
Research: placebo antibiotic drug was more effective than azithromycin due to corona
प्लासबो एंटीबायोटिक दवा - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना के मध्यम लक्षण वाले मरीजों में ज्यादातर दी गई एंटीबायोटिक दवा एजिथ्रोमाइसिन असल में प्लासबो की तुलना में कम कारगर थी। सैन फ्रांसिस्को में हुए एक शोध में दावा किया गया कि जिन मरीजाें को अधिक एजिथ्रोमाइसिन दवा दी गई उन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती करने का खतरा बढ़ गया।

विज्ञापन


स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की मदद से हुए इस अध्ययन को अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के जर्नल में भी प्रकाशित किया गया है। शोध के शीर्ष लेखक कैथरीलन ई ओल्डनबर्ग ने कहा, हमने अध्ययन में पाया है कि कोरोना संक्रमण के उपचार में एजिथ्रोमाइसिन दवा देना ठीक नहीं था। यह एक व्यापक रूप से अपनाई गई एंटीबायोटिक है जिसका अमेरिका समेत दुनिया के कई अन्य देशों में कोरोना के उपचार के लिए हुआ।
विज्ञापन


ऐसी परिकल्पना है कि सूजन को रोकने के गुण होते हैं जिसका इस्तेमाल शुरुआती लक्षणों के उपचार में होता है।  शोध में कोरोना संक्रमित 263 लोगाें को शामिल किया गया। इन्हें शोध शुरू होने से सात दिन पहले कोरोना हुआ था। शुरुआत में इनमें से किसी को भी अस्पताल में भर्ती नहीं  किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन के दौरान 171 को एजिथ्रोमाइसिन दी गई और 92 लोगों को प्लासबो दी गई। 14 दिन तक दोनों समूहों के 50 फीसदी लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखे जबकि 21वें दिन एजिथ्रोमाइसिन वाले पांच मरीजों को गंभीर लक्षण मिलने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed