फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Report Revealed 38 soldiers of China were drowned in icy river during the Galwan clash with India instead of reported four

रिपोर्ट में खुलासा: गलवां झड़प के दौरान बर्फीली नदी में बह गए थे चीन के 38 सैनिक, बताए थे सिर्फ चार

Thu, 03 Feb 2022 01:42 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Feb 2022 01:42 AM IST
सार

यह रिपोर्ट खोजी ऑस्ट्रेलियाई अखबार द क्लैक्सन में प्रकाशित हुई है।शोधकर्ताओं ने पाया कि चीनी सेना के मरने वाले सैनिकों की संख्या उन चार सैनिकों से कहीं ज्यादा थी, जिनकी जानकारी बीजिंग ने दी थी। इसमें यह दावा किया गया है कि 15-16 जून की लड़ाई के शुरुआती दौर में शून्य तापमान में तेजी से बहने वाली गलवां नदी में तैरने का प्रयास करते हुए कई चीनी सैनिक मारे गए थे।

विज्ञापन
Report Revealed 38 soldiers of China were drowned in icy river during the Galwan clash with India instead of reported four
चीनी सेना के फौजी। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में जून 2020 में चीन और भारत की सेनाओं के बीच हिंसक भिड़ंत हुई थी। इस हिंसक भिड़ंत के करीब डेढ़ साल बाद एक खोजी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन को गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प में 'बहुत बड़ा' नुकसान हुआ था।

विज्ञापन


यह रिपोर्ट खोजी ऑस्ट्रेलियाई अखबार द क्लैक्सन में प्रकाशित हुई है। एंथनी क्लान की विशेष रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि घाटी में गलवां नदी पार करते समय कई चीनी सैनिक पानी में बह गए थे और डूब गए थे। इनकी संख्या चीन की ओर से जारी किए गए आंकड़े की तुलना में बहुत अधिक थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि तथ्यों को प्रभावित करने के लिए गलवां में हुई दो अलग-अलग झड़पों के तथ्यों और तस्वीरों को आपस में जोड़ दिया गया। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि चीन ने गलवां संघर्ष में मारे गए सैनिकों का खुलासा नहीं किया लेकिन उसने युद्ध में मारे गए अपने सैनिकों के लिए मरणोपरांत पदक की घोषणा की थी। इस जांच के लिए द क्लैक्सन ने स्वतंत्र रूप से सोशल मीडिया शोधकर्ताओं की एक टीम गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




गलवां नदी में तैरने का प्रयास करते हुए कई चीनी सैनिक मारे गए थे: रिपोर्ट
शोधकर्ताओं ने पाया कि चीनी सेना के मरने वाले सैनिकों की संख्या उन चार सैनिकों से कहीं ज्यादा थी, जिनकी जानकारी बीजिंग ने दी थी। सोशल मीडिया शोधकर्ताओं ने 'गलवां डिकोडेड' शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें यह दावा किया गया है कि 15-16 जून की लड़ाई के शुरुआती दौर में शून्य तापमान में तेजी से बहने वाली गलवां नदी में तैरने का प्रयास करते हुए कई चीनी सैनिक मारे गए थे।


मरने वाले चीनी सैनिकों की संख्या 38 बताई गई
रिपोर्ट में मरने वाले चीनी सैनिकों की संख्या 38 बताई गई है। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो के कई यूजर्स के हवाले से शोधकर्ताओं की रिपोर्ट दावा करती है कि उस रात को कम से कम 38 पीएलए सैनिक नदी के तेज बहाव में बह गए थे। इनमें एक वांग नाम के सैनिक भी शामिल थे और सिर्फ वांग के मरने की आधिकारिक घोषणा ही चीन ने की थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 15 जून की लड़ाई एक अस्थायी पुल निर्माण को लेकर शुरू हुई थी।

भारतीय सैनिकों ने मई 2022 में गलवां नदी की एक धारा पर पुल का निर्माण किया था। दूसरी ओर, पीएलए, अप्रैल से पारस्परिक रूप से तय बफर जोन में बुनियादी ढांचा तैयार कर रहा था। छह जून को 80 पीएलए सैनिक भारतीय पक्ष की ओर से बनाए गए पुल को तोड़ने आए। इसकी रक्षा के लिए 100 भारतीय सैनिक आगे आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed