फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Report claimed Salary Of Prisoners In UK More Than Jail Guards And Teachers

अजब-गजब: इस देश में जेल प्रहरियों-शिक्षकों से भी ज्यादा है कैदियों का वेतन, काम के लिए बाहर जाने की भी इजाजत

Sun, 24 Nov 2024 08:36 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 24 Nov 2024 08:36 AM IST
सार

यह कदम कैदियों के पुनर्वास और उन्हें समाज में जीवन वापस लाने के लिए तैयार करने के प्रयास का हिस्सा है। हालांकि, कैदियों और नागरिक समाज से संबंधित लोगों के बीच वेतन अंतर ने ब्रिटेन में आय असमानता के बारे में सवाल खड़े कर दिए हैं। 
 

विज्ञापन
Report claimed Salary Of Prisoners In UK More Than Jail Guards And Teachers
जेल - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

ब्रिटेन से एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। यहां के जेलों में बंद कैदियों को उनकी सुरक्षा करने वाले अधिकारियों के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षकों, जैव रसायनज्ञों, मनोचिकित्सकों और दाइयों से अधिक वेतन मिल रहा है। यह दावा एक मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। 

विज्ञापन


कैदियों के पुनर्वास के लिए अहम कदम
बता दें, कुछ कम सुरक्षा वाली खुली जेलों में कैदियों को काम के लिए बाहर निकलने की अनुमति है। मगर, दिन के अंत तक ये जेल में वापस आ जाते हैं। यह कदम कैदियों के पुनर्वास और उन्हें समाज में जीवन वापस लाने के लिए तैयार करने के ठोस प्रयास का हिस्सा है। हालांकि, कैदियों और नागरिक समाज से संबंधित लोगों के बीच वेतन अंतर ने ब्रिटेन में आय असमानता के बारे में सवाल खड़े कर दिए हैं। 
विज्ञापन

किसे-कितना वेतन मिला?
ब्रिटेन में सबसे अधिक वेतन पाने वाले कैदी को पिछले साल 46,005 डॉलर यानी 38,84,491 रुपये मिले। इसका मतलब है कि उनका सकल वेतन लगभग 57,640 डॉलर (48,66,907 रुपये) था। गृह मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला है कि नौ अन्य कैदियों की कमाई 28,694 डॉलर (24,22,814 रुपये) से ज्यादा थी, जिसका मतलब है कि औसत कामकाजी कैदी को प्रति वर्ष लगभग 25,061 डॉलर (21,16,057 रुपये) का भुगतान किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, एक जेल गार्ड का औसत वेतन 35,085 डॉलर (29,62,446 रुपये) है, जबकि नए भर्ती किए गए लोगों को प्रति वर्ष लगभग 30,073 डॉलर (25,39,252 रुपये) का भुगतान किया जाता है।

कटौती के बाद भी सबसे ज्यादा कमाई की
न्याय मंत्रालय के अनुसार, पिछले साल कटौती के बाद दो अन्य कैदी थे, जिन्होंने सबसे ज्यादा 37,591 डॉलर (31,74,044 रुपये) की कमाई की और अन्य सात ने निजी बैंक खातों में 28,694 डॉलर (24,22,814 रुपये) और 37,591 डॉलर (31,74,044 रुपये) के बीच रखा। हालांकि कैदी कई तरह के काम करते हैं, लेकिन ज्यादा कमाई वाले व्यक्ति ट्रक चलाने का काम करते हैं। 

जेल सेवा के प्रवक्ता ने कहा, 'कुछ अपराधियों को उनकी सजा के अंत में अस्थायी लाइसेंस पर रिहाई मिल जाती है। इससे उन्हें जेल लौटने से पहले अपना कुछ दिन समुदाय में बिताना पड़ता है, अक्सर काम करना पड़ता है। अगर वे काम कर रहे हैं, तो उनकी कमाई पर कर, अदालती जुर्माना और 40 प्रतिशत तक का शुल्क देना होगा, जिससे पीड़ितों के लिए चैरिटी को धन मुहैया कराया जाता है।'


इन लोगों की कमाई है कम
कटौतियों के बावजूद, कैदी दाइयों से आगे थे, जिनका औसत वेतन 45,889 डॉलर (38,74,696 रुपये) था। जबकि बायोकेमिस्ट 45,844 डॉलर (38,74,274 रुपये), मनोचिकित्सक 45,864 डॉलर (38,72,585 रुपये) और चार्टर्ड सर्वेयर 43,908 डॉलर (37,07,428 रुपये) भी उनसे कम कमाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed