फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Renowned French Fashion Designer Pierre Cardin passed away

दुखद: पहनावे को फैशन बनाने वाले पियरे कार्डिन नहीं रहे

Wed, 30 Dec 2020 05:40 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 30 Dec 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
Renowned French Fashion Designer Pierre Cardin passed away
पियरे कार्डिन - फोटो : twitter/ @kellyhoppen

पहनावे के तौर पर उपयोग होने वाले परिधानों को स्टेट्स सिंबल वाला रेडी टू वीयर फैशन बनाने वाले मशहूर फ्रांसीसी फैशन डिजाइनर पियरे कार्डिन का मंगलवार निधन हो गया। फ्रांस एकेटमी ऑफ फाइन आर्ट्स ने बताया कि कार्डिन ने पेरिस के न्यूरिली स्थित अमेरिकन अस्पताल में अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन


उत्तरी इटली में वेनिस के पास 1922 में साधारण परिवार में पैदा होने के बावजूद कार्डिन ने न केवल खुद को फ्रांस का फैशन सुपरस्टार बनाया,बल्कि नया सीखने की इच्छा के बूते 75 साल फैशन इंडस्ट्री के आइकन बने रहे।
विज्ञापन



सेंट इटियेट के फ्रांसीसी ओद्योगिक शहर में पले-बढ़े कार्डिन का फैशन से नाता 17 साल की उम्र जुड़ा, जब वे विंची में महिलाओं के सूट सिलने वाले एक दर्जी के पास गए। एक अमेरिकी लेखक को उन्होंने कहा था केवल फैशन काफी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि मैं डिजाइनर बनकर नहीं रहना चाहता। उन्होंने इसे साबित किया  और फैशनैबल कपड़ों से लेकर बबल ड्रेस, बॉथ टॉवल, एविएटर, जंपसूट, ऑटोमोबाइल, इत्र, एशट्रे और आम के जार भी डिजाइन किए।

कार्डिन ने कलाई की घड़ी  से बेडशीट तक ऐसे असंख्य उत्पाद दिए, जो दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। उनके उत्पाद पांच महाद्वीपों के 140 से ज्यादा देशों में करीब 800 लाइसेंस के जरिए बेचे गए। उनका मशहूर डायलॉग था मैं अपने साबुन से हाथ धोता हूं। अपना खुद का इत्र लगाताहूं। अपनी बेडसीट पर सोता हूं और खुद में रहता हूं।

घूमते हुए तैयार किए फिल्मी परिधान
उन्होंने 1947 में पेरिस में घूमते हुए कवि, कलाकार और निर्देशक जीन कोएक्ट्यू के साथ फिल्म ब्यूटी एंड द बीस्ट के लिए मंत्रमुग्ध करने वाले सेट और परिधान तैयार कर दिए।


अन्य फ्रांसीसी कंपनियों से पहले 1950 में ही उन्होंने फैशन लेबल तैयार किया। जब फैशन जगत में फ्रांस इकलौता दिग्गज था। तब कार्डिन ने डिजाइनों को मास्को, टोक्यो और बीजिंग ले जाकर मार्केट बताया। 1970 और 80 के दशक में उनके उत्पादों दुनियाभर की 100000 दुकानों पर बेचे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed