फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Refusal to sing national anthem not a sign of anti hijab protest says Iran broadcasting Prez

Iran: राष्ट्रगान न गाकर हिजाब विरोधी प्रदर्शनों का किया गया समर्थन? ईरानी अधिकारी ने दिया यह जवाब

Tue, 29 Nov 2022 08:09 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 29 Nov 2022 08:09 PM IST
सार

जेबेली ने कहा कि ईरानी नागरिक देश और इससे बाहर की घटनाओं पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र हैं। आईआरआईबी प्रमुख ने कहा, ईरानी खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रगान गाने से इनकार करना हिजाब विरोधी प्रदर्शनों का समर्थन करना नहीं था।

विज्ञापन
Refusal to sing national anthem not a sign of anti hijab protest says Iran broadcasting Prez
ईरान की फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान हाल ही में ईरान की फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान नहीं गाया था। इस दौरान सभी खिलाड़ी अपने सिर झुकाकर खड़े रहे। खिलाड़ियों के इस व्यवहार को ईरान में चल रहे हिजाब विरोध प्रदर्शनों से जोड़कर देखा गया था। अब इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) के प्रमुख पेमैन जेबेली ने कहा कि खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रगान न गाना हिजाब विरोधी प्रदर्शनों का समर्थन करना नहीं थी। देश में महसा अमीनी नाम की युवती की मौत के बाद हिजाब विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। 

विज्ञापन


एक इंटरव्यू के दौरान जेबेली ने कहा कि ईरानी नागरिक देश और इससे बाहर की घटनाओं पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र हैं। आईआरआईबी प्रमुख ने कहा, ईरानी खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रगान गाने से इनकार करना हिजाब विरोधी प्रदर्शनों का समर्थन करना नहीं था। 
विज्ञापन


21 नवंबर को ईरानी फुटबॉल टीम के खिलाफ इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती मैच खेल रहे थे। खेल शुरू होने से पहले उन्होंने कथित तौर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में एकजुटता जताते हुए राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया था। जैसे ही राष्ट्रगान शुरु हुआ, खिलाड़ी खड़े हो गए। लेकिन उन्हें राष्ट्रगान नहीं गाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआरआईबी प्रमुख ने आगे कहा, फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों द्वारा फीफा मैच के दौरान राष्ट्रगान गाने से इनकार करने से ईरान को कोई समस्या नहीं है। हमारे पास ऐसा कोई नियम नहीं है जिसमें ईरान के लोग राष्ट्रगान के दौरान खड़े होकर देश के लिए सम्मान दिखाते हैं। उन्होंने पश्चिमी मीडिया पर समय बर्बाद करने और ईरान विरोध कहानियों में ज्यादा दिलचस्पी लेने का आरोप लगाया।  


जेबेली ने कहा, राष्ट्रगान के मुद्दे पर पश्चिमी और मुख्यधारा के मीडिया को ईरान के खिलाफ करने में बहुत दिलचस्पी है। हिजाब विरोधी प्रदर्शन का समर्थन करने वाले भारतीयों पर प्रतिक्रिया देते हुए जेबेली ने कहा, हिजाब को लेकर सभी के अलग-अलग विचार और मत हैं और वे ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं। सितंबर माह में महसा अमीनी (22 वर्षीय) की नैतिकता पुलिस की हिरासत में मौत हो गई थी। जिसके बाद बड़े पैमाने पर देशभर में हिजाब विरोधी प्रदर्शन हुए। इन प्रदर्शनों के दौरान कई लोगों की मौत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed