फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   refugee children of Greece are in crisis, European Commission appeals to Germany to provide shelter

ग्रीस के शरणार्थी बच्चों पर संकट, यूरोपीय आयोग ने जर्मनी से की पनाह देने की अपील

Thu, 26 Dec 2019 02:11 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 26 Dec 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
refugee children of Greece are in crisis, European Commission appeals to Germany to provide shelter
ग्रीस का झंडा - फोटो : पेक्सेल्स

ग्रीस के शरणार्थी शिविरों में क्षमता से ज्यादा लोगों के रहने के चलते इनकी हालत खराब हो गई है। यहां अपने परिवार से बिछड़े कई बच्चे रह रहे हैं जिनमें से कई के परिजन तक जीवित नहीं हैं। यूरोपीय आयोग ने जर्मनी से अपील की है कि वह ग्रीस के शरणार्थी शिविरों में तय संख्या से ज्यादा रह रहे बच्चों को अपने देश में पनाह दे।

विज्ञापन


यूरोपीय आयोग के प्रवक्ता ने शरणार्थी शिविरों में रह रहे बच्चों की हालत पर चिंता जताई। आयोग ऐसे द्वीपों को लेकर चिंतित है जहां बच्चे विकट हालातों में जी रहे हैं। विशेष रूप से 5000 बच्चे ऐसे हैं जिनके साथ परिवार का कोई और सदस्य नहीं है। 
विज्ञापन


प्रवक्ता ने यहां तक कहा है कि यदि जर्मनी इन बच्चों को अपने यहां जगह देता है तो यूरोपीय आयोग उसे आर्थिक मदद भी देगा। उधर, जर्मनी की ग्रीन पार्टी ने सरकार से इन बच्चों को देश में लाने की अपील की है लेकिन सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच ने भी ईयू के सदस्य देशों से इन बच्चों की मदद की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों बिछड़े बच्चे

यूरोपीय संघ के आंकड़ों के मुताबिक ग्रीस के लेस्बोस, कायोस, समोस, लेरोस और कोस द्वीपों पर करीब 2000 ऐसे बच्चे मौजूद हैं जिनके साथ उनका कोई परिजन नहीं है। नवंबर तक आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पूरे ग्रीस में ऐसे कुल 5,276 बच्चे हैं। इन बच्चों में से नौ फीसदी 14 साल की उम्र से कम के हैं। कुल बच्चों में से 92 फीसदी लड़के हैं।

तस्करी का डर

जर्मनी के गृह मंत्री होर्स्ट जेहोफर ने इस मांग का विरोध करते हुए कहा कि जर्मनी पहले से ही ग्रीस की इस विषय में बहुत मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ जर्मनी के मदद करने से हालात और खराब होंगे जिन्हें सामान्य नहीं किया जा सकेगा। उनके मुताबिक, ऐसा करने से तस्कर भी सक्रिय हो जाएंगे और वे बच्चों की यहां तस्करी करने लगेंगे।

ईश्वर बिना किसी शर्त हरेक के साथ करते हैं प्रेम : पोप

वेटिकन सिटी : पोप फ्रांसिस ने क्रिसमस पर जारी अपने संदेश में कहा, प्रभु यीशु हम सभी को प्रेम करते हैं। वे हम इंसानों में जो सबसे बुरा है उससे भी प्रेम करते हैं। उन्होंने देश के 1.3 अरब कैथोलिक लोगों के लिए बुधवार को यह संदेश दिया। ईश्वर बिना किसी शर्त के हरेक से प्यार करते हैं।

अपने अनुयायियों के लिए संदेश जारी करते हुए पोप ने कहा, आपके विचार भले ही विकृत हों, आपने भले ही चीजों को बुरी तरह गड़बड़ कर दिया हो, लेकिन ईश्वर अब भी आपसे प्रेम करते हैं। पोप ने बिना किसी शर्त के प्रेम पर जोर ऐसे वर्ष में दिया है जिसमें वह रोमन कैथलिक चर्च में बच्चों के यौन उत्पीड़न को लेकर साधी गई चुप्पी को तोड़ने के लिए आगे आए हैं। 

यह चर्च दुनिया भर के पादरियों द्वारा यौन उत्पीड़न की खबरों और वरिष्ठ पादरियों द्वारा इन पर पर्दा डालने के आरोपों को लेकर सुर्खियों में रहा। बता दें कि पोप ने इस साल चर्च में गोपनीयता का वह नियम हटाया है जो पीड़ित को यौन उत्पीड़न की शिकायत से रोकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed