फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Refrain From Holding Babies During Flights: Alaska Airlines Incident Prompts Warning

US: हवा में विमान का दरवाजा टूटने की खौफनाक घटना के बाद जागा प्रशासन, गोद में बच्चों को बैठाने पर अलर्ट

Fri, 12 Jan 2024 09:38 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 12 Jan 2024 09:38 AM IST
सार

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के अध्यक्ष जेनिफर ने कहा कि उड़ान के दौरान छोटे धक्कों से भी चोटें लग सकती हैं, इसलिए बच्चों को गोद में बैठाने की बजाय उन्हें सुरक्षित सीट पर बैठाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Refrain From Holding Babies During Flights: Alaska Airlines Incident Prompts Warning
बीच हवा में टूटा विमान का दरवाजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में पांच जनवरी को अलास्का एयरलाइंस के विमान के साथ बीच हवा में खौफनाक घटना सामने आई थी। इस विमान की एक खिड़की और फ्यूजलेग हवा में निकल गए थे। इससे उसमें सवार 171 यात्रियों की जान पर संकट बन आया था। इसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। डरावनी घटना के बाद एक असुरक्षित बच्चे के साथ क्या हो सकता है, इस बात को लेकर डर पैदा हो गया है। शीर्ष अमेरिकी हवाई सुरक्षा अधिकारी सख्ते में आ गए हैं। वह एक के बाद एक अलर्ट जारी कर रहे हैं। अब उन्होंने छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


माता-पिता के लिए चेतावनी
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के अध्यक्ष जेनिफर ने माता-पिताओं से उड़ान भरते समय अपने बच्चों की सुरक्षा पर भी ध्यान देने की बात कही है। उन्होंने आग्रह किया है कि अभिभावक उड़ान भरते समय अपने शिशुओं के लिए सीटें और एफएए-अनुमोदित वाहक खरीदें। 
विज्ञापन


वहीं, जेनिफर ने जोर देकर कहा कि उड़ान के दौरान छोटे धक्कों से भी चोटें लग सकती हैं, इसलिए बच्चों को गोद में बैठाने की बजाय उन्हें सुरक्षित सीट पर बैठाया जाना चाहिए। इसके लिए एयरलाइंस रुपये ले सकती हैं। लेकिन कम से कम बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से तो सही रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है खौफनाक घटना
अमेरिका में पांच जनवरी को अलास्का एयरलाइंस के जिस विमान का दरवाजा बीच हवा में टूटा था, उसमें घटना के वक्त 171 यात्री और चालक दल के छह लोग सवार थे। एयरलाइंस की फ्लाइट ने पोर्टलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान के क्रू को विमान में हवा के दबाव की स्थिति का सामना किया। इसके कुछ देर बाद ही विमान का विंडो पैनल टूट गया। यह विमान का इमरजेंसी एग्जिट डोर था, जिसके बाद विमान की वापस पोर्टलैंड एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई थी। 

बताया जा रहा है कि, बोइंग 737 में सवार तीन यात्रियों ने सीटबेल्ट नहीं पहन रखी थी। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के अध्यक्ष जेनिफर ने रविवार को बताया कि विमान में तीन बच्चे देखभाल करने वालों की गोद में थे।

दो साल से कम उम्र के बच्चे...
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, दो साल से कम उम्र के बच्चे मुफ्त में उड़ान भर सकते हैं और उन्हें अमेरिका में अलग से विमान टिकट की आवश्यकता नहीं है। इसके बजाय, उन्हें अपने माता-पिता या अभिभावक की गोद में बैठाया जा सकता है। यानी बच्चों की सुरक्षा के लिए सिर्फ बड़े लोगों के हाथ हैं। 



यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ डकोटा के एविएशन विभाग के सहायक प्रोफेसर क्वासी अडजेकुम ने कहा कि अगर हवा के जोर से किसी माता-पिता के हाथ से बच्चा छूट जाता तो उसे बचाया जाना संभव नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed