{"_id":"606236e58ebc3e76a253e750","slug":"reacting-to-bloody-coup-us-suspends-trade-deal-with-myanmar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: अमेरिका ने म्यांमार के साथ व्यापार समझौता निलंबित किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कार्रवाई: अमेरिका ने म्यांमार के साथ व्यापार समझौता निलंबित किया
Tue, 30 Mar 2021 01:51 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 30 Mar 2021 01:51 AM IST
सार
- अमेरिका ने म्यांमार के साथ व्यापार समझौते को सोमवार को निंलबित कर दिया।
- सैन्य तख्तापलट के बाद प्रदर्शनकारियों पर की गई हिंसक कार्रवाई के चलते यह निर्णय लिया।
विज्ञापन
म्यांमार में तख्तापलट के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका ने म्यांमार में लोकतांत्रिक सरकार की बहाली होने तक इस दक्षिण-पूर्व एशियाई देश के साथ व्यापार समझौते को सोमवार को निंलबित कर दिया। म्यांमार में एक फरवरी को हुए सैन्य तख्तापलट के बाद प्रदर्शनकारियों पर की गई हिंसक कार्रवाई के चलते यह निर्णय लिया।
विज्ञापन
अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन टाई ने एक बयान में कहा कि अमेरिका लोकतांत्रिक बहाली के म्यांमार के लोगों के प्रयासों का समर्थन करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका सुरक्षा बलों द्वारा आम नागरिकों पर की गई हिंसक कार्रवाई की कड़ी निंदा करता है।
विज्ञापन
कैथरीन टाई के कार्यालय की ओर से बयान में कहा गया कि अमेरिका व्यापार एवं निवेश रूपरेखा समझौता 2013 के अंतर्गत म्यांमार से किए गए सभी व्यापार समझौतों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है।
विज्ञापन