फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ravi Bishnoi become finalists of Global Student Prize 2023 patents many creations

रवि बिश्नोई: ग्लोबल स्टूडेंट प्राइज-2023 फाइनलिस्ट में बनाई जगह, कई उपकरणों को करा चुके हैं पेटेंट

Thu, 31 Aug 2023 01:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 31 Aug 2023 01:18 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Chegg.org ने प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता में 122 देशों के 4000 प्रतिभागी शामिल हुए थे, जिन्हें मात देते हुए रवि बिश्नोई (20) ने शीर्ष-10 में अपनी जगह बनाई।

विज्ञापन
Ravi Bishnoi become finalists of Global Student Prize 2023 patents many creations
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

पंजाब के एक इंजीनियरिंग छात्र ने ग्लोबल स्टूडेंट प्राइज-2023 के लिए शीर्ष-10 फाइनलिस्टों में जगह बनाई है। छात्र मोहाली के चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्ययनरत है। छात्र ने अपने नाम से कई प्रौद्योगिकी उपकरणों का निर्माण और उन्हें पेटेंट भी कराया है। 

विज्ञापन

4000 प्रतिभागियों को हराकर बनाई जगह 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Chegg.org ने प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता में 122 देशों के 4000 प्रतिभागी शामिल हुए थे, जिन्हें मात देते हुए रवि बिश्नोई (20) ने शीर्ष-10 में अपनी जगह बनाई। अब बिश्नोई की प्रतिस्पर्धा अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, कनाडा, चिली, घाना, मलेशिया, रोमानिया और अमेरिका के साथी छात्रों के साथ होगी। बिश्नोई ने अपने नाम कई निर्माणों को पेटेंट कराया है। उन्होंने अस्पतालों, स्कूलों, आवासीय क्षेत्रों के पास होने वाले ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए "वाहन हॉर्न कंट्रोल असेंबली" का निर्माण किया, जिसे पेटेंट भी करवाया। उन्होंने "असेंबली फॉर रिट्रैक्शन ऑफ साइड स्टैंड" का निर्माण भी किया है। 

विज्ञापन

ग्लोबल स्टूडेंट प्राइड छात्रों की कहानी साझा करने का मंच 
Chegg.org के प्रमुख हीदर हैटलो पोर्टर ने कहा कि रविंदर ने शीर्ष 10 फाइनलिस्टों में जगह बनाई है, जिसकी घोषणा करने में मुझे खुशी हो रही है। ग्लोबल स्टूडेंट प्राइड विश्वभर के अविश्वसनीय छात्रों के लिए कहानी साझा करने का एक मंच है। वर्की फाउंडेशन के संस्थापक, सनी वर्की ने कहा कि मैं रविंदर को बधाई देता हूं। आपकी कहानी शिक्षा के महत्व को दर्शाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जी20 शिखर सम्मेलन में भी शामिल
बता दें, बिश्नोई ने सिक्किम के गंगटोक में आयोजित स्टार्टअप-20 एंगेजमेंट ग्रुप के लिए जी20 शिखर सम्मेलन में अपने अपने स्टार्टअप कीकी प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधित्व किया था। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सप्ताह के दौरान बिश्नोई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed