फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ram Mandir tableau to be highlight at FIA's India Day parade in NYC next month news in hindi

Bharat Diwas: अमेरिका में भारत दिवस की परेड में पहली बार दिखेगी राम मंदिर की झलक, जानें कौन होगा मुख्य अतिथि?

Wed, 10 Jul 2024 10:37 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 10 Jul 2024 10:37 AM IST
सार

इस बार भारत दिवस परेड में न्यूयॉर्क की सड़कें भगवान राम की भक्ति में सराबोर नजर आएंगी। यह वार्षिक परेड भारत के बाहर भारत के स्वतंत्रता दिवस का सबसे बड़ा उत्सव है, जिसमें पहली बार अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भी प्रदर्शित की जाएगी। 

विज्ञापन
Ram Mandir tableau to be highlight at FIA's India Day parade in NYC next month news in hindi
Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमेरिका में एक परेड होने वाली है। न्यूयॉर्क में भारत दिवस के मौके पर 18 अगस्त को होने वाली परेड में लोगों को एक खास झांकी देखने को मिलेगी। दरअसल, इसमें राम मंदिर की प्रतिकृति प्रदर्शित की जाएगी। इसमें शहर और उसके आसपास से हजारों भारतीय-अमेरिकी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


प्रवासी भारतीयों की अग्रणी संस्था फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन एनवाई-एनजे-सीटी-एनई (एफआईए) ने यहां भारतीय महावाणिज्य दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि 18 अगस्त को होने वाली 42वीं वार्षिक भारत दिवस परेड में विशेष राम मंदिर की झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


एफआईए ने बताया कि प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता पंकज त्रिपाठी परेड में मुख्य अतिथि होंगे। यह परेड न्यूयॉर्क शहर के लोकप्रिय मैडिसन एवेन्यू से होकर गुजरेगी और इसमें हजारों भारतीय प्रवासी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है भारत दिवस परेड?
भारत दिवस परेड का आयोजन हर साल फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया जाता है। भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह भारत से बाहर होने वाला बड़ा आयोजन माना जाता है। इस परेड में विभिन्न भारतीय-अमेरिकी समुदायों और संस्कृति की विविधता का प्रतिनिधित्व करने वाली दर्जनों झांकियां न्यूयॉर्क की सड़कों पर देखी जाती हैं। इस दौरान भारतीय लोग झांकियों का सड़क पर स्वागत करते हैं और तिरंगा लहराते हैं।

भारत की महान संस्कृति का प्रदर्शन
न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत बिनय प्रधान ने कहा कि वाणिज्य दूतावास परेड का समर्थन करेगा और न्यूयॉर्क तथा अमेरिका में भारत की महान संस्कृति का प्रदर्शन करेगा।

इतनी लंबी होगी प्रतिकृति
एफआईए के अध्यक्ष डॉ. अविनाश गुप्ता ने बताया कि इस बार परेड की थीम 'वसुधैव कुटुम्बकम' है। उन्होंने कहा कि इस साल परेड में 18 फुट लंबी, नौ फुट चौड़ी और आठ फुट ऊंची राम मंदिर की भव्य प्रतिकृति शामिल होगी। यह पहली बार होगा जब राम मंदिर की प्रतिकृति अमेरिका में प्रदर्शित की जाएगी। यह कदम भारतीय समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा। 

वाणिज्य दूतावास में आयोजित कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद अमेरिका, बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) और सिद्धिविनायक मंदिर के प्रतिनिधियों ने राम मंदिर की छोटी प्रतिकृति का अनावरण किया। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया था।


कई बड़ी हस्तियां होती हैं शामिल
भारत दिवस परेड आमतौर पर मिडटाउन न्यूयॉर्क में ईस्ट 38वीं स्ट्रीट से ईस्ट 27वीं स्ट्रीट तक जाती है। इसे देखने के लिए 1.50 लाख से ज्यादा लोग आते हैं। हर साल आयोजन में भारत से कोई न कोई बड़ी हस्ती शामिल होती हैं। पिछले साल 41वें वार्षिक भारत दिवस परेड के अवसर पर श्रीश्री रविशंकर, अभिनेता सामंथ प्रभु और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस शामिल हुई थीं। इस दौरान सड़क पर अद्भुत भारतीय छंटा दिखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed