{"_id":"5d74053e8ebc3e93b65d40a7","slug":"rajnath-singh-went-to-the-place-where-kim-and-moon-met-in-south-korea-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा मंत्री का दक्षिण कोरिया दौरा: राजनाथ उस स्थान पर गए जहां किम और मून के बीच हुई थी मुलाकात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रक्षा मंत्री का दक्षिण कोरिया दौरा: राजनाथ उस स्थान पर गए जहां किम और मून के बीच हुई थी मुलाकात
Sun, 08 Sep 2019 01:00 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 08 Sep 2019 01:00 AM IST
सार
- रक्षा मंत्री ने कोरियाई देशों को विभाजित करने वाले ऐतिहासिक स्थल का किया दौरा
- छले साल अप्रैल में मिले थे उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति मिले थे
- राजनाथ सिंह ने अपने समकक्ष जियोंग योंग-डू से द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर की बात
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरिया के अपने दौरे के आखिरी दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कोरियाई देशों को विभक्त करने वाले ऐतिहासिक स्थल (असैन्यकृत क्षेत्र) का दौरा किया। पिछले साल अप्रैल में दशकों से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करते हुए इसी जगह पर उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान सिंह ने दक्षिण कोरिया के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ व्यापक वार्ता की। उन्होंने शुक्रवार को अपने समकक्ष जियोंग योंग-डू से द्विपक्षीय रक्षा संबंधों खासकर दोनों देशों की रक्षा कंपनियों के बीच सहयोग बढ़ाने और एक दूसरे की नौसेनाओं को लॉजिस्टिक मदद बढ़ाने पर चर्चा की थी।
विज्ञापन
सिंह ने एक ट्वीट में कहा- जैसा कि हम प्योंगयांग घोषणा की पहली सालगिरह के नजदीक हैं, हमारे लिए यह समय है कि हम शांति की राह पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं। सिंह ने दक्षिण कोरिया को उत्तर कोरिया से जोड़ने वाले 'डोबोदारी' पुल की यात्रा भी की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा भारत ने कोरिया प्रायद्वीप में शांति और स्थिरता लाने और बातचीत तथा कूटनीति के जरिए इसके परमाणु निशस्त्रीकरण के सभी प्रयासों का हमेशा समर्थन किया है। रक्षा मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा- मैंने उस ऐतिहासिक स्थल का दौरा किया जहां दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ मुलाकात की थी।