{"_id":"66c851f189465fe1950e6edb","slug":"rajnath-singh-urges-diaspora-to-serve-as-ambassadors-to-enhance-india-s-global-perception-news-and-updates-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'अगर आप भविष्य महसूस करना चाहते हैं तो भारत आइए', प्रवासी भारतीयों से बोले राजनाथ सिंह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'अगर आप भविष्य महसूस करना चाहते हैं तो भारत आइए', प्रवासी भारतीयों से बोले राजनाथ सिंह
Fri, 23 Aug 2024 02:40 PM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:40 PM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा आपूर्ति व्यवस्था (एसओएसए) और संपर्क अधिकारियों के असाइनमेंट के संबंध में समझौता किया गया है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमेरिका और भारत के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए वॉशिंगटन पहुंचे हैं। इस दौरान, दोनों देशों के बीच दो प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही रक्षा मंत्री ने प्रवासी भारतीयों से कहा कि अगर आप भविष्य महसूस करना चाहते हैं तो भारत आइए।
विज्ञापन
दो प्रमुख समझौते पर किए हस्ताक्षर
रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें साझा कीं। साथ ही कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की वॉशिंगटन यात्रा के दौरान दो प्रमुख दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। दोनों देशों के रक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा आपूर्ति व्यवस्था (एसओएसए) और संपर्क अधिकारियों के असाइनमेंट के संबंध में समझौता किया गया है।'
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अमेरिका और भारत के बीच एक द्विपक्षीय और गैर-बाध्यकारी सुरक्षा आपूर्ति व्यवस्था (एसओएसए) पर समझौता हुआ है। वहीं, इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के तेज विकास और प्रगति पर प्रकाश डालते हुए प्रवासी भारतीयों से भारत के लिए राजदूत के रूप में सेवा करने और इसकी वैश्विक धारणा को बढ़ाने में मदद करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
चार दिन की यात्रा पर
सिंह गुरुवार को चार दिन की यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ भाजपा के अध्यक्ष डॉ. अदपा प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के उनसे मिलने के दौरान यह टिप्पणी की। प्रतिनिधिमंडल में सिख ऑफ अमेरिका के अध्यक्ष जेसी सिंह और अध्यक्ष कंवलजीत सिंह सोनी सहित समुदाय के प्रमुख नेता भी शामिल थे।
अगर आप भविष्य...
राजनाथ सिंह ने भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी को लेकर कहा कि अगर आप भविष्य देखना चाहते हो तो भारत आइए। अगर आप भविष्य महसूस करना चाहते हैं तो भारत आइए। अगर आप भविष्य के लिए काम करना चाहते हैं तो भारत आइए।उन्होंने भारत के तेज विकास और प्रगति को रेखांकित करते हुए प्रवासी भारतीयों से भारत के लिए दूत के रूप में सेवा करने और इसकी वैश्विक धारणा को बढ़ाने में मदद करने का आग्रह किया।
प्रवासी भारतीयों की भूमिका पर चर्चा
राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद प्रसाद ने उन्हें एक ऐसा नेता बताया जो जमीनी कार्यकर्ताओं को महत्व देता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अमेरिका-भारत संबंधों और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्कों को मजबूत करने में प्रवासी भारतीयों की भूमिका पर चर्चा की।
जेसी सिंह ने सिख समुदाय को प्रभावित करने वाले कई मुद्दों को हल करने में सहायता के लिए रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया, जबकि कंवलजीत सोनी ने भी उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। बाद में, भारतीय दूतावास ने राजनाथ सिंह के सम्मान में एक सामुदायिक कार्यक्रम की मेजबानी की, जिसमें विभिन्न जातीय और राष्ट्रीय संगठनों के नेताओं ने भाग लिया।