फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   rajnath singh addresses indian community in morocco highlights indias growth and global impact

Morocco: 'एक दिन पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर कहेगा- मैं भी भारत हूं..', मोरक्को में बोले राजनाथ सिंह

Mon, 22 Sep 2025 08:12 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रबात (मोरक्को)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रबात (मोरक्को) Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 22 Sep 2025 08:12 AM IST
सार

Morocco: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर बिना किसी युद्ध के भारत में खुद शामिल होगा, क्योंकि वहां के लोग आजादी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मोरक्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा बढ़ रही है और यह दुनिया के स्टार्टअप्स का केंद्र बन चुका है। 

विज्ञापन
rajnath singh addresses indian community in morocco highlights indias growth and global impact
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को भरोसा जताया कि भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को बिना किसी आक्रामक कदम के वापस हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि अब वहां के लोग खुद ही मौजूदा शासन से आजादी की मांग कर रहे हैं। राजनाथ सिंह मोरक्को में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कहा, पीओके तो अपने आप हमारा हो जाएगा। आपने सुना होगा कि वहां अब आवाजें उठ रही हैं, नारे लग रहे हैं। रक्षा मंत्री ने बताया कि उन्होंने पांच साल पहले भी ऐसी ही बात कही थी, जब वह जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, मैं पांच साल पहले कश्मीर घाटी में सेना के एक कार्यक्रम में बोल रहा था। तब भी मैंने कहा था कि हमें पीओके पर हमला करके कब्जा करने की जरूरत नहीं होगी। वह तो पहले से हमारा है। पीओके खुद कहेगा- मैं भी भारत हूं। वो दिन जरूर आएगा। 
विज्ञापन


राजनाथ सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कई लोग सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पीओके पर कब्जा करने का मौका गंवा दिया है। यह सैन्य अभियान सात मई को शुरू हुआ था, जिसमें भारत ने कई पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराया था। इसके अलावा, पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई सैन्य ठिकानों को तबाह किया गया था। यहीं नहीं पाकिस्तानी के कई एयरबेस भी ध्वस्त किए गए थे। इसके बाद विपक्ष के कई नेताओं ने सरकार की आलोचना की थी कि जब भारत को संघर्ष में बढ़त मिली हुई थी, तब संघर्षविराम को क्यों स्वीकार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों दो दिन के मोरक्को दौरे पर हैं, जहां वह टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स की नई निर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। इस इकाई में आठ पहियों वाला बख्तरबंद सैन्य वाहन तैयार किया जाएगा। यह अफ्रीका में भारत की पहली रक्षा निर्माण इकाई होगी। यह पहली बार है, जब कोई भारतीय रक्षा मंत्री मोरक्को की यात्रा पर गया है। उन्होंने इस मौके को भारत की रक्षा निर्माण क्षमता के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रभाव का एक अहम पड़ाव बताया है।

'भारत कुछ कहता है तो ध्यान से सुनती है दुनिया'
भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, हमारा भारत के प्रति समर्पण, स्नेह और प्रेम स्वाभाविक है। हम दुनिया में कहीं भी रहें, यह नहीं भूलना चाहिए कि हम भारतीय हैं। भारतीय होने के नाते हमारी जिम्मेदारियां भी दूसरों से अलग होती हैं। अगर हम मोरक्को में अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं, तो मोरक्को के साथ कोई बेईमानी नहीं होनी चाहिए, यही भारत का स्वभाव है। उन्होंने कहा, मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि आप सभी भार की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा को महसूस कर पा रहे हैं। पहले जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ कहता था, तो उसे गंभीरता से नहीं लिया जाता था। लेकिन आज भारत कुछ कहता है, तो पूरी दुनिया ध्यान देती है और सुनती है। पहले ऐसा नहीं था। तमाम वैश्विक और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद भारत आज दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। 

ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क पहुंचे अल-शरा, 60 साल बाद पहली बार UNGA की बैठक में शामिल कोई सीरियाई राष्ट्रपति

'स्टार्टअप्स और नवाचार का वैश्विक केंद्र बन रहा भारत'
राजनाथ सिंह ने कहा, भारत स्टार्टअप्स और नवाचारों का एक वैश्विक केंद्र बनता जा रहा है। 2014 में केवल 500 स्टार्टअप थे और आज यह संख्या बढ़कर 1.60 लाख हो गई है। 2014 में जहां केवल 18 यूनिकॉर्न थे, आज उनकी संख्या बढ़कर 118 हो गई है। 

ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री ने क्या कहा?
रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, क्या पार्ट-2 या पार्ट-3 होगा, यह कहना मुश्किल है। यह पाकिस्तान के व्यवहार पर निर्भर करता है। अगर वह आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहता है, तो उसे जवाब मिलेगा। पहलगाम में हमारे 26 लोग मारे गए थे। इससे पहले उनसे उनका धर्म पूछा गया था। मैंने 23 अप्रैल को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस), तीनों सेनाओं के प्रमुखों और रक्षा सचिव के साथ बैठक में पहला सवाल पूछा था कि अगर सरकार ऐसा फैसला लेती है तो क्या वे इस ऑपरेशन के लिए तैयार हैं। इसके बाद हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क किया। उन्होंने हमें आगे बढ़ने की पूरी छूट दी। आपने देखा होगा उसके बाद क्या हुआ। सीमा पर नहीं, हमने उसके सौ किलोमीटर भीतर तक आंतक के ठिकाने नष्ट कर दिए। जैश-ए-मोहम्मद के एक शीर्ष आतंकवादी ने कहा कि भारत के हमले में मसूद अजहर का परिवार बिखर गया। फिर पाकिस्तान ने युद्धविराम की मांग की और हम सहमत हुए। 

ये भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे जयशंकर-रुबियो; व्यापार और सुरक्षा पर रहेगा फोकस


'आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों को मारा, हमने कर्म देखकर मारा'
उन्होंने आगे कहा, हम अच्छे संबंध चाहते हैं, क्योंकि (दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री) अटल बिहारी वाजपेयी कहा करते थे कि दोस्त बदल सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं। हम उन्हें सही रास्ते पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री भी कह चुके हैं कि यह एक विराम है। ऑपरेश सिंदूर केवल रोका गया है। इसे फिर से शुरू किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा, आतंकी यहां आए और हमारे नागरिकों को उनका धर्म पूछकर मार डाला। लेकिन हमने किसी का धर्म देखकर नहीं, उनका कर्म देखकर मारा है। 

सशस्त्र बलों को पूरी आजादी दी गई: ऑपरेशन सिंदूर पर राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए कायराना आतंकी हमले का माकूल जवाब देने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को पूरी छूट दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि हमले के जवाब में भारत की कार्रवाई "नियत और संयमित" थी।

 राजनाथ सिंह ने कहा, हमने धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि कर्म के आधार पर कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है और जल्द ही शीर्ष तीन में शामिल होने के लिए तैयार है। सिंह ने भारत के डिजिटल परिवर्तन, ज्ञान अर्थव्यवस्था में तेज प्रगति और स्टार्टअप्स की संख्या में एक दशक पहले 18 यूनिकॉर्न से बढ़कर आज 118 हो जाने पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed