{"_id":"5d6852168ebc3e014e27e624","slug":"rail-minister-of-pakistan-said-trump-is-cheating-india-and-pakistan-on-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पाकिस्तान के इस मंत्री ने कहा, 'कश्मीर' पर भारत और पाकिस्तान को ‘धोखा’ दे रहे हैं ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अब पाकिस्तान के इस मंत्री ने कहा, 'कश्मीर' पर भारत और पाकिस्तान को ‘धोखा’ दे रहे हैं ट्रंप
Fri, 30 Aug 2019 04:00 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Fri, 30 Aug 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कश्मीर के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान दोनों को धोखा दे रहे हैं। रावलपिंडी में पत्रकारों से बातचीत में राशिद ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के कार्यकालों के दौरान कश्मीर मुद्दा हल हो जाएगा।
विज्ञापन
ऊटपटांग टिप्पणियां करने के लिए पहचाने जाने वाले मंत्री ने कहा कि एक समूह प्रोपैगैंडा चला रहा है कि कश्मीर में जो भी हुआ वह मास्टर प्लान का हिस्सा है। मैं आपको बता दूं कि ट्रंप ने दोनों तरफ से खेल खेला। वह भारत और पाकिस्तान दोनों को धोखा दे रहे हैं।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस में 22 जुलाई को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थ बनने की पेशकश की थीं। राशिद ने कहा कि कश्मीरी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए समझौता एक्सप्रेस और थार एक्सप्रेस दोनों ट्रेनों को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद अपनी टिप्पणियों से पलटते हुए ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि उनका मानना है कि भारत और पाकिस्तान खुद कश्मीर समस्या को हल कर सकते हैं।