फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jessi Combs becomes the fastest woman on Earth almost a year after fatal crash

841 किमी की गति से कार चलाते समय हुई थी रेसर की मौत, 10 माह बाद अब गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज

Sat, 27 Jun 2020 01:23 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: आसिम खान Updated Sat, 27 Jun 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
Jessi Combs becomes the fastest woman on Earth almost a year after fatal crash
जेट कार रेसर जेसी कॉम्ब्स - फोटो : Instagram

अमेरिका में एक रेसर महिला की 10 महीने पहले 841 किमी की स्पीड से कार चलाते समय मौत हो गई थी। अब उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज किया गया है। अमेरिका की चर्चित जेट कार रेसर जेसी कॉम्ब्स को मरणोपरांत दुनिया में सबसे तेज स्पीड से कार चलाने के रिकॉर्ड से नवाजा गया है। 

विज्ञापन


जेसी की मौत 27 अगस्त 2019 को ओरेगॉन के अल्वर्ड डेजर्ट में लैंड-स्पीड रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश के दौरान हुई थी। इस दौरान उनकी जेट पॉवर्ड कार ने 841 किमी प्रति घंटे की स्पीड को पार कर लिया था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने गुरुवार को इस रिकॉर्ड को अधिकारिक रूप से शामिल करने की घोषणा की। 
विज्ञापन


39 साल की जेसी ने अपनी हमवतन किटी ओ नील के बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। किटी ने 40 साल पहले पहले यह रिकॉर्ड बनाया था। किटी ने अपनी तीन पहियों वाली जेट कार से 1976 में 823 किमी प्रति घंटे की स्पीड का रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हादसे का शिकार हुईं जेसी के रेसिंग पार्टनर रह चुके टैरी मैडेन ने इंस्टाग्राम पर अपनी भावुक पोस्ट में इस रिकॉर्ड की पुष्टि करते हुए कहा, आखिरकार जेसी जीत ही गई, जिसके लिए उसने अपनी जान दी। कोई भी रिकॉर्ड उसके जज्बे से बड़ा नहीं हो सकता। यह ऐसा लक्ष्य था जिसे वह हमेशा पाना चाहती थी। 

उन्होंने कहा कि मुझे मेरी साथी पर गर्व है। वह सुबह अलार्म बजने के साथ ही उठते हुए बोली थी आओ, आज इतिहास बनाते हैं। यह हमारे लिए एक अद्भुत दिन था, क्योंकि विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए हमारे प्रयास का यह अंतिम अवसर था। इसके बाद जेसी अपनी कार से अल्वर्ड मरुस्थल में रेस के लिए अकेले ही रवाना हुई। 


उसकी जेट कार ने रफ्तार पकड़ी और देखते ही देखते 841.338 किमी की रिकॉर्ड स्पीड को हासिल कर लिया। तभी तीन पहियों वाली कार के अगले पहिए में तकनीकी खराबी आ गई और कार हादसे का शिकार हो गई। जेसी ने यह कार घर में ही बनाई थी। अमेरिका के हार्नी काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि दुर्घटना के समय कार की स्पीड 885.139 किमी से ज्यादा थी। जेसी की मौत सिर में तेजी से चोट लगने के कारण हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed