{"_id":"66ef8bc0b74810593301b694","slug":"quad-summit-2024-pm-modi-meet-japanese-and-australian-counterparts-news-in-hindi-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"'समय की कसौटी पर खरी दोस्ती': क्वाड से इतर ऑस्ट्रेलिया-जापान के प्रधानमंत्री से मिलकर क्या बोले PM मोदी, जानें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'समय की कसौटी पर खरी दोस्ती': क्वाड से इतर ऑस्ट्रेलिया-जापान के प्रधानमंत्री से मिलकर क्या बोले PM मोदी, जानें
Sun, 22 Sep 2024 08:57 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 22 Sep 2024 08:57 AM IST
सार
पीएम मोदी ने जापानी पीएम फुमियो किशिदा से भी मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-जापान संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और सहयोग को और गहरा करने के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन
जापानी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्रियों से पीएम मोदी ने की मुलाकात
- फोटो : X/Narendra Modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इन दिनों अमेरिका में हैं। इस सम्मेलन के इतर उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने इसके साथ भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता को बनाए रखने और आपसी सहयोग को गहरा करने के लिए अपने विचारों का आदान प्रदान किया।
पीएम मोदी ने की जापानी-ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात
पीएम मोदी ने शनिवार को विलमिंगटन में जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की। बता दें कि जापान और ऑस्ट्रेलिया के पीएम भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए हैं। पीएम मोदी और एंथनी अल्बनीज ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करे हुए कहा, "पीएम अल्बनीज के साथ व्यापक चर्चा हुई। हम व्यापार, सुरक्षा, अंतरिक्ष और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में और भी अधिक तेजी से काम करना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया के साथ लंबे समय से चली आ रही मित्रता को भारत महत्व देता है।" ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा, "हमारी साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों के बारे में आज क्वाड शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बात करके बहुत अच्छा लगा।"
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
पीएम मोदी ने जापानी पीएम फुमियो किशिदा से भी मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, "दोनों नेताओं ने भारत-जापान संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और सहयोग को और गहरा करने के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया। पीएम मोदी ने वर्षों से विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए फुमियो किशिदा का धन्यवाद किया और साथ ही उनकी सफलता की कामना की।"
बता दें कि यह जापानी पीएम के लिए एक विदाई शिखर सम्मेलन था, क्योंकि एक अक्तूबर को उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है। इसके साथ ही यह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का भी आखिरी क्वाड शिखर सम्मेलन है, क्योंकि अगले साल 20 जनवरी को उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

Held extensive discussions with PM Albanese. We seek to add even more momentum in areas like trade, security, space and culture. India greatly cherishes the time tested friendship with Australia. @AlboMP pic.twitter.com/Bo4kzd8QwY
— Narendra Modi (@narendramodi) September 22, 2024
विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
पीएम मोदी ने जापानी पीएम फुमियो किशिदा से भी मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, "दोनों नेताओं ने भारत-जापान संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और सहयोग को और गहरा करने के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया। पीएम मोदी ने वर्षों से विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए फुमियो किशिदा का धन्यवाद किया और साथ ही उनकी सफलता की कामना की।"
बता दें कि यह जापानी पीएम के लिए एक विदाई शिखर सम्मेलन था, क्योंकि एक अक्तूबर को उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है। इसके साथ ही यह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का भी आखिरी क्वाड शिखर सम्मेलन है, क्योंकि अगले साल 20 जनवरी को उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन