फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Quad nations India Australia Japan US launch public campaign to improve cyber security

Cyber Security: 'क्वाड' देशों ने साइबर सुरक्षा के लिए शुरू किया अभियान, इंटरनेट यूजर को मिलेगा सुरक्षित माहौल

Thu, 09 Feb 2023 02:19 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 09 Feb 2023 02:19 AM IST
सार

व्हाइट हाउस के अनुसार, 'क्वाड साइबर चुनौती' अभियान के तहत हिंद-प्रशांत और अन्य क्षेत्रों से इंटरनेट यूजर्स को इसमें शामिल होने व उन्हें सुरक्षित तथा जिम्मेदाराना ढंग से साइबर दुनिया का इस्तेमाल करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
Quad nations India Australia Japan US launch public campaign to improve cyber security
फाइल फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) समूह ने सदस्य देशों में साइबर सुरक्षा सुधार के लिए एक जन अभियान की घोषणा की है। व्हाइट हाउस के अनुसार, 'क्वाड साइबर चुनौती' (Quad Cyber Challenge) अभियान के तहत हिंद-प्रशांत और अन्य क्षेत्रों से इंटरनेट यूजर्स को इसमें शामिल होने व उन्हें सुरक्षित तथा जिम्मेदाराना ढंग से साइबर दुनिया का इस्तेमाल करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि दुनिया भर में इंटरनेट उपयोगकर्ता साइबर अपराध और अन्य साइबर खतरों के निशाने पर हैं, जिससे हर साल खरबों डॉलर का नुकसान होता है और संवेदनशील व निजी जानकारी को भी खतरा है। जानकारी के मुताबिक, यह पहल लोगों के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर जागरुकता बढ़ाने के साथ-साथ अर्थव्यवस्थाओं और यूजर्स को लाभ पहुंचाने के लिए अधिक सुरक्षित व लचीले साइबर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के क्वाड के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।
विज्ञापन


अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन का बयान
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने कहा, हम सदस्य देशों में साइबर सुरक्षा को बढ़ाने के लिए 'क्वाड' भागीदारों के साथ साइबर चुनौती पहल के मकसद से साथ आए हैं। साथ मिलकर हम लोगों और कंपनियों से खुद को और अपने उपयोगकर्ताओं (यूजर्स) को सुरक्षित माहौल देने के लिए आसान कदम उठाने को कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed