{"_id":"678b65e69bd11b79af00d3aa","slug":"qatar-says-ceasefire-between-israel-and-hamas-will-go-into-effect-at-6-30-gmt-on-sunday-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza Ceasefire: संघर्ष विराम को लेकर कतर बोला, इस्राइल और हमास के बीच समझौता रविवार 6:30 GMT से होगा लागू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza Ceasefire: संघर्ष विराम को लेकर कतर बोला, इस्राइल और हमास के बीच समझौता रविवार 6:30 GMT से होगा लागू
Sat, 18 Jan 2025 01:58 PM IST
राहुल कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:58 PM IST
सार
Gaza Ceasefire: शनिवार की सुबह इस्राइल के मंत्रिमंडल ने गाजा में संघर्ष विराम के लिए समझौते को मंजूरी दे दी, जिससे दोनों ओर के दर्जनों बंधकों को रिहा किया जा सकेगा और हमास के साथ 15 महीने से चल रहा युद्ध रुक जाएगा।
विज्ञापन
इस्राइल गाजा युद्ध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजा में 15 महीनों से जारी संघर्ष पर विराम लगना लगभग तय हो गया है। जल्द ही गाजा में शांति देखने को मिलेगी। इस्राइल की कैबिनेट ने उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें गाजा में संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई का प्रावधान रखा गया है। शनिवार को कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष विराम रविवार को 6:30 GMT (भारतीय समयानुसार रविवार दोपहर 12 बजे) से प्रभावी होगा।
शनिवार की सुबह इस्राइल के मंत्रिमंडल ने गाजा में संघर्ष विराम के लिए समझौते को मंजूरी दे दी, जिससे दोनों ओर के दर्जनों बंधकों को रिहा किया जा सकेगा और हमास के साथ 15 महीने से चल रहा युद्ध रुक जाएगा। इस समझौते के तहत अगले छह हफ्तों में 33 बंधकों को रिहा किया जाना है, बदले में इस्राइल की ओर से कैद सैकड़ों फिलिस्तीनियों को रिहा किया जाएगा।
सामने आई जानकारी के मुताबिक, पुरुष सैनिकों सहित शेष को दूसरे चरण में रिहा किया जाना है। जिस पर पहले चरण के दौरान बातचीत की जाएगी। हमास ने कहा है कि वह स्थायी युद्धविराम और पूरी तरह से इस्राइली सेना की वापसी के बिना शेष बंदियों को रिहा नहीं करेगा।
विज्ञापन
हमास ने इस समझौते के पहले दिन तीन महिला बंधकों, सातवें दिन चार और अगले पांच हफ्तों में शेष 26 को रिहा करने पर सहमति जताई है। इसके बदले में फिलिस्तीनी कैदियों को भी रिहा किया जाएगा। पहले चरण की सूची में शामिल सभी कैदी कम उम्र के या महिलाएं हैं।