फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Putin says he will ask Assad about the fate of American journalist who disappeared in Syria News in hindi

Syria: सीरिया से भागकर आए असद से पुतिन करेंगे मुलाकात; 12 साल पहले लापता US पत्रकार के बारे में लेंगे जानकारी

Thu, 19 Dec 2024 04:59 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 19 Dec 2024 04:59 PM IST
सार

राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर रूस की शरण में भाग चुके हैं। अब असद से रूस के राष्ट्रपति पुतिन मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Putin says he will ask Assad about the fate of American journalist who disappeared in Syria News in hindi
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एक्स@@TheBigBossPutin

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह सीरिया के निष्कासित राष्ट्रपति बशर अल-असद से 12 साल पहले सीरिया में गायब हुए अमेरिकी पत्रकार ऑस्टिन टाइस के बारे में पूछेंगे। 

विज्ञापन


बता दें, बाइडन सरकार ने टाइस को ढूंढने को अपनी प्राथमिकता बना लिया है।

असद से करेंगे पुतिन मुलाकात
इस क्रम में पुतिन ने कहा कि उन्होंने अभी तक असद से मुलाकात नहीं की है। मगर वह उनसे मिलने की योजना बना रहे हैं और टाइस के बारे में सवाल करेंगे। उन्होंने यह भी कहा, 'हम उस स्थिति को नियंत्रित करने वाले लोगों से भी यह सवाल कर सकते हैं।'
विज्ञापन


सीरिया के हालात बदतर
गौरतलब है, सीरिया में हालात बद से बदतर हो गए हैं। देश के ज्यादातर हिस्सों और राजधानी समेत बड़े शहरों पर अब जेहादी बागियों का कब्जा हो चुका है। राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर रूस की शरण में भाग चुके हैं। सेना ने असद के देश छोड़ने की पुष्टि करते हुए कहा था कि राष्ट्रपति की सत्ता खत्म हो चुकी है। वहीं, विद्रोहियों द्वारा असद को देश छोड़ने पर मजबूर करने के कुछ ही घंटों बाद अमेरिका ने सीरिया के अंदर आईएसआईएस के दर्जनों ठिकानों को निशाना बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉस्को की अर्थव्यवस्था इस साल चार फीसदी बढ़ने की उम्मीद
इससे पहले, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की अर्थव्यवस्था और यूक्रेन युद्ध में सैनिकों की प्रगति के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मॉस्को की अर्थव्यवस्था इस साल चार फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। मगर, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि महंगाई 9.3 फीसदी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस की सेना यूक्रेन में अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही है और उन्होंने किसी भी हाल में यूक्रेनी सैनिकों को रूस से बाहर निकालने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed