फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Putin's victory in presidential elections, said on opposition leader Navalny's death- its tragic incident

Russia: पांचवीं बार व्लादिमीर पुतिन बने रूस के राष्ट्रपति, विपक्षी नेता नवलनी की मौत पर बोले- दुखद घटना

Mon, 18 Mar 2024 07:42 AM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 18 Mar 2024 07:42 AM IST
सार

रूस के राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी कार्यालय में अपने संबोधन के दौरान पुतिन ने कहा कि विपक्षी नेता नवलनी की मौत एक दुखद घटना है। 

विज्ञापन
Putin's victory in presidential elections, said on opposition leader Navalny's death- its tragic incident
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर व्लादिमीर पुतिन ने बड़ी जीत हासिल की है। राष्ट्रपति पद पर जीत के बाद पुतिन ने कहा कि फरवरी में आर्कटिक जेल में विपक्षी नेता की अचानक मौत से पहले वह एलेक्सी नवलनी से जुड़े कैदियों की अदला-बदली के लिए सहमत हो गए थे। नवलनी की मौत को दुखद घटना बताते हुए पुतिन ने कहा कि जेलों में बंद अन्य कैदियों की मौत के मामले भी हैं। 
विज्ञापन


नवनली की मौत एक दुखद घटना- पुतिन
रविवार को चुनाव मुख्यालय से अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि जहां तक नवलनी का सवाल है - हां, उनका निधन हो गया। यह एक दुखद घटना है। केवल एक शर्त थी कि हम उसके बदले में उसे वापस न आने देंगे। ऐसी चीजें होती रहती हैं। आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते, यह जीवन का हिस्सा है। 
विज्ञापन


चुनावों ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया- पुतिन
रूसी जेल सेवा का हवाला देते हुए बताया कि 16 फरवरी को जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मृत्यु हो गई। रूसी जेल ने घोषणा की कि नवलनी टहलने के बाद अस्वस्थ महसूस करने लगे और जिसके बाद लगातार उनके स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई। पुतिन ने कहा कि चुनावों ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया है और रूस के लिए आगे कई काम हैं क्योंकि वह पश्चिम के साथ टकराव का अपना रास्ता जारी रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें कोई डरा नहीं सकता है- पुतिन
अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि चाहे कोई हमें डराने की कितनी भी कोशिश कर ले, चाहे कोई भी हमें, हमारी इच्छाशक्ति को, हमारी चेतना को दबाने की कोशिश कर ले, इतिहास में ऐसा काम आज तक कोई नहीं कर पाया है, न अब होगा और न भविष्य में होगा। रूसी संघ के केंद्रीय चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पुतिन 87.17 प्रतिशत वोट प्राप्त करके राष्ट्रपति चुनाव जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed