फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   putin called PM narendra modi as great Friend Appreciated for Make in india said good effect on Indian Economy

Russia: 'पीएम मोदी शानदार काम कर रहे हैं', पुतिन ने कहा- अर्थव्यवस्था पर दिख रहा मेक इन इंडिया का असर

Fri, 30 Jun 2023 02:38 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मास्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 30 Jun 2023 02:38 AM IST
सार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी बेहतरीन काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कुछ सालों पहले मेक इन इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसका असर अब भारत की अर्थव्यवस्था पर साफ तौर पर दिख रहा है।

विज्ञापन
putin called PM narendra modi as great Friend Appreciated for Make in india said good effect on Indian Economy
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : Twitter @MissJacque_line

विस्तार

रूस और अमेरिका के बीच खींचतान लगातार जारी है। पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से ऐसा लग रहा था कि पुतिन भारत से दूरी बनाएंगे। लेकिन पुतिन ने पीएम मोदी का अपना महान दोस्त करार दिया है।

विज्ञापन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने भारत-रूस रिश्तों पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की। रूस में घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भारत का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी बेहतरीन काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कुछ सालों पहले मेक इन इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसका असर अब भारत की अर्थव्यवस्था पर साफ तौर पर दिख रहा है। पीएम मोदी ने एक ऐसी अर्थव्यवस्था के निर्माण पर जोर दिया जो विदेशी उत्पादों का इस्तेमाल करने के बजाय स्वयं आधुनिक सामान, सेवाओं और तकनीकों को तैयार करते हैं। 

विज्ञापन

रूसी राजदूत- रूस के बारे में झूठ परोसने की कोशिश
हाल ही में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने नई दिल्ली में कहा था कि रूस-भारत रणनीतिक साझेदारी ने ताकत दिखाई है। हम पहले से कहीं अधिक मजबूत हो रहे हैं। लेकिन कुछ लोग रूस के बारे में झूठ परोस रहे हैं। रूस-भारत संबंधों को बाधित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूस की आलोचना करते वक्त फिसली बाइडन की जुबान
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। इस दौरान रूस पर निशाना साधते हुए उनकी जुबान फिसल गई और यूक्रेन के जगह इराक कह दिया। कॉन्फ्रेंस में बाइडन ने कहा था कि व्लादिमीर पुतिन स्पष्ट रूप से इराक से युद्ध हार रहे हैं। वह अपने घर में ही युद्ध हार रहे हैं और दुनिया भर में अछूत बन गए हैं। यहां बात सिर्फ नाटो के लिए नहीं है, सिर्फ यूरोपीय संघ के लिए नहीं है। यह जापान के लिए है। यह 40 देशों के लिए है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के रक्षा विभाग ने यूक्रेन को 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक के अतिरिक्त सुरक्षा सहायता पैकेज की घोषणा की है। यूक्रेन के महत्वपूर्ण सुरक्षा और रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए सहायता की गई है। इसमें हवाई सुरक्षा को पुख्ता और मजबूत करने का भी प्रावधान है। बाइडन ने मास्को के हर फैसले की निंदा की। उन्होंने यूक्रेन और उसके लोगों के प्रति दृढ़ समर्थन दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed