फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pushpa Kamal Dahal Prachanda took charge of post of pm of Nepal and three deputy PMs were also sworn

Nepal: प्रचंड ने संभाला प्रधानमंत्री पद का कार्यभार, तीन डिप्टी-पीएम को भी राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

Mon, 26 Dec 2022 10:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 26 Dec 2022 10:43 PM IST
सार

ओली की पार्टी से ज्वाला कुमारी, दामोदर भंडारी और राजेंद्र कुमार राय को मंत्री बनाया गया है। वहीं, जनमत पार्टी के अब्दुल खान को भी मंत्री बनाया गया। भारी बहुमत से प्रधानमंत्री नियुक्त होने के बावजूद प्रचंड को अब 30 दिन के भीतर निचले सदन से विश्वास मत प्राप्त करना होगा।
 

विज्ञापन
Pushpa Kamal Dahal Prachanda took charge of post of pm of Nepal and three deputy PMs were also sworn
नेपाल के नए पीएम पुष्प कमल दहल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने सोमवार को तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले रविवार को राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने उन्हें प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। प्रचंड ने नाटकीय रूप से नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले चुनाव पूर्व हुए गठबंधन से नाता तोड़ लिया था और विपक्ष के नेता केपी शर्मा ओली के साथ हाथ मिला लिया था। प्रचंड और ओली के बीच बारी-बारी से सरकार का नेतृत्व करने के लिए सहमति बनी है। प्रचंड को पहले प्रधानमंत्री बनाने पर ओली ने अपनी सहमति जताई थी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति भंडारी ने नई गठबंधन सरकार के अन्य कैबिनेट सदस्यों को भी शपथ दिलाई। नए मंत्रिमंडल में तीन उप-प्रधानमंत्री हैं, जिनमें केपी शर्मा ओली के दल सीपीएन-यूएमएल से विष्णु पौडेल, सीपीएन-माओवादी सेंटर से नारायण काजी श्रेष्ठ और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) से रवि लामिछाने का नाम शामिल है। पौडेल को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि श्रेष्ठ को बुनियादी ढांचा एवं परिवहन मंत्रालय और लामिछाने को गृह मंत्रालय सौंपा गया है।
विज्ञापन


ओली की पार्टी से ज्वाला कुमारी, दामोदर भंडारी और राजेंद्र कुमार राय को मंत्री बनाया गया है। वहीं, जनमत पार्टी के अब्दुल खान को भी मंत्री बनाया गया। भारी बहुमत से प्रधानमंत्री नियुक्त होने के बावजूद प्रचंड को अब 30 दिन के भीतर निचले सदन से विश्वास मत प्राप्त करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पूर्व टीवी एंकर रबी लामिछाने नेपाल की नई सरकार में शामिल हो गए। उन्हें उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बनाया गया है। लामिछाने की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 20 सीटें जीतीं और सत्तारूढ़ गठबंधन में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। उन्हें चुनाव से पहले ही नई पार्टी बनाई थी।

नया बनेश्वर में संसद भवन में सोमवार को सत्तारूढ़ गठबंधन की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की जांच के लिए सशक्त तंत्र बनाने के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों के बीच एक आम सहमति के बाद उन्होंने नई सरकार में शामिल होने का फैसला किया है।


उन्होंने मीडिया को विदेशों में रहने वाले नेपाली नागरिकों को वोट देने का अधिकार देने पर सत्तारूढ़ दलों के बीच एक आम सहमति के बारे में भी बताया। चुनाव अभियान के दौरान उनकी पार्टी द्वारा रखे गए कुछ एजेंडे में भ्रष्टाचार की जांच और सभी नेपालियों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed