{"_id":"689264946428f493cc0545e9","slug":"pti-held-nationwide-protests-for-release-of-imran-khan-more-than-500-supporters-arrested-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: इमरान खान की रिहाई के लिए PTI का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, 500 से ज्यादा समर्थक गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: इमरान खान की रिहाई के लिए PTI का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, 500 से ज्यादा समर्थक गिरफ्तार
Wed, 06 Aug 2025 01:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद/लाहौर/पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद/लाहौर/पेशावर
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:37 AM IST
सार
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर देशव्यापारी विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान पुलिस ने 500 से ज्यादा पीटीआई कार्यकर्ताओं और समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां पंजाब प्रांत में हुईं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने मंगलवार को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किए। ये प्रदर्शन इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर किए गए। दो साल पहले उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पीटीआई ने दावा किया कि विरोध प्रदर्शन में शामिल 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिनमें ज्यादातर पंजाब प्रांत से थे।
विज्ञापन
72 वर्षीय इमरान खान को अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी करार दिया था, जिसके बाद उन्हें पांच अगस्त 2023 को लाहौर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया था। अन्य मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से ही इमरान रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Donald Trump: अचानक व्हाइट हाउस की छत पर पहुंचे ट्रंप, लगभग 20 मिनट बिताए; नई परियोजनाओं का जायजा लिया
विज्ञापन
इमरान खान ने किया था विरोध प्रदर्शन का आह्वान
देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का इमरान खान ने आह्वान किया था। पीटीआ ने दावा किया कि जेल में बंद खान के समर्थक बड़ी संख्या में बाहर आकर इसका समर्थन कर रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता जुल्फी बुखारी ने कहा, 'आज, 5 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल में बंद किए जाने की दूसरी वर्षगांठ है। उनके सभी बुनियादी मानवाधिकार छीन लिए गए हैं, उनकी कानूनी टीम या परिवार तक कोई पहुंच नहीं है या बहुत सीमित पहुंच है, तथा कभी-कभार कुछ लोगों के अलावा उनके राजनीतिक नेतृत्व तक कोई पहुंच नहीं है।'
पुलिस ने पीटीआई के कई सांसदों को भी गिरफ्तार किया
अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के लिए खान के प्रवक्ता बुखारी ने कहा कि सरकार ने सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्य राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के झंडे वाली कारों में तोड़फोड़ की गई है और सक्रिय पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों पर छापेमारी की गई है। उन्होंने कहा, 'अकेले पंजाब में अब तक 500 से ज्यादा नेताओं-कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से ज्यादातर लाहौर से हैं। कई सांसदों को भी गिरफ्तार किया गया है।'
ये भी पढ़ें: Philippines: फिलीपींस ने चीन के रॉकेट परीक्षण की निंदा की, कहा- मलबे से जहाजों और विमानों को पैदा हो रहा खतरा
न कानून का राज है और न मानवाधिकार बचे हैं: बुखारी
बुखारी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र नदारद है। न ही कानून का राज है और न मानवाधिकार बचे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानियों के साथ इस तरह का अत्याचारी व्यवहार संकर शासन के लिए भी शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी अंत तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता में होने के बावजूद भी सरकार कमजोर दिख रही है।
पंजाब प्रांत में धारा 144 का उल्लंघन करने पर हुईं गिरफ्तारियां
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज शासित पंजाब प्रांत में पुलिस ने धारा 144 लागू की है, जिसके तहत चार या अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध है। पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर पीटीआई समर्थकों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता का कहना है कि किसी को भी धारा 144 का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं है।