{"_id":"6892345e924db830570f87d3","slug":"philippines-condemns-chinas-rocket-launch-after-suspected-debris-sparked-alarm-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Philippines: फिलीपींस ने चीन के रॉकेट परीक्षण की निंदा की, कहा- मलबे से जहाजों और विमानों को पैदा हो रहा खतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Philippines: फिलीपींस ने चीन के रॉकेट परीक्षण की निंदा की, कहा- मलबे से जहाजों और विमानों को पैदा हो रहा खतरा
Tue, 05 Aug 2025 10:31 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:31 PM IST
सार
Philippines: फिलीपींस ने चीन के लॉन्ग मार्च-12 रॉकेट परीक्षण की कड़ी निंदा की है, जिसके मलबे से उसके पलावान प्रांत में खतरे की स्थिति पैदा हुई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एडुआर्डो एनो के अनुसार, यह मलबा लोगों, जहाजों और विमानों के लिए गंभीर खतरा बन गया था। घटना के बाद से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
रॉकेट परीक्षण (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : फ्रीपिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिलीपींस के एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने मंगलवार को चीन के हालिया रॉकेट परीक्षण की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस परीक्षण के दौरान जो संदिग्ध मलबा गिरा, उसने देश के पश्चिमी हिस्से में स्थित पलावान प्रांत के पास खतरे की स्थिति पैदा कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना से लोगों, जहाजों और विमानों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हुआ। हालांकि, अब तक किसी के घायल होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। फिलीपींस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एडुआर्डो एनो ने बताया कि यह मलबा सोमवार रात पलावान के पास गिरा।
एनो ने कहा कि यह मलबा जमीनी इलाकों, जहाजों, विमानों, मछली पकड़ने वाली नावों और अन्य जल वाहनों के लिए स्पष्ट रूप से खतरा और जोखिम पैदा करता है। उन्होंने अपने बयान में कहा, हम चीन की ओर से किए गए गैर जिम्मेदाराना लॉन्ग मार्च-12 रॉकेट परीक्षण की कड़ी निंदा करते हैं, जिसने जनता को डरा दिया है और पलावान के लोगों को खतरे में डाल दिया है।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में अगले साल फरवरी में होंगे आम चुनाव, अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस का एलान
विज्ञापन
एनो ने बताया कि सोमवार रात पलावान के पुर्तो प्रिंसेसा शहर और आसपास के इलाकों में तेज धमाकों की आवाज सुनकर लोग घबरा गए। कई स्थानीय लोगों ने देखा कि एक आग का गोला आसमान से गुजरा और बाद में उसमें धमाका हुआ, जिससे जमीन हिल गई। चीन की तरफ से एनो के बयान पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की गई।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि सोमवार रात दक्षिणी चीन के हैनान द्वीप से एक वाणिज्यिक अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्ग मार्च-12 रॉकेट को लॉन्च किया गया। इस रॉकेट ने सफलतापूर्वक कई इंटरनेट उपग्रहों को उनकी तय कक्षा में पहुंचाया। शिन्हुआ के अनुसार, यह लॉन्ग मार्च सीरीज का 587वां मिशन था। यह स्पष्ट नहीं है कि क्या चीन ने रॉकेट लॉन्च से पहले फिलीपींस जैसे नजदीकी देशों को संभावित मलबे के बारे में सूचना दी थी। हालांकि, पहले भी चीन के रॉकेट के मलबे फिलीपींस से दूर समुद्र में पाए गए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन