फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump takes surprise trip to White House roof to inspect new projects

Donald Trump: अचानक व्हाइट हाउस की छत पर पहुंचे ट्रंप, लगभग 20 मिनट बिताए; नई परियोजनाओं का जायजा लिया

Wed, 06 Aug 2025 12:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 06 Aug 2025 12:50 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अचानक व्हाइट हाउस की छत की सैर की। उन्होंने वहां करीब 20 मिनट बिताए और नई परियोजनाओं का जायजा लिया। ट्रंप को छत पर देख पत्रकारों ने भी उनसे कई सवाल पूछे। 

विज्ञापन
Donald Trump takes surprise trip to White House roof to inspect new projects
व्हाइट हाउस की छत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) का दिन एक सामान्य बातचीत के साथ शुरू हुआ। उन्होंने एक साक्षात्कार दिया और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। ट्रंप अचानक व्हाइट हाउस के पश्चिमी विंग की छत पर दिखाई दिए। 

विज्ञापन


ट्रंप सुबह में स्टेट डाइनिंग रूम से जुड़े एक दरवाजे से निकले। प्रेस ब्रीफिंग रूम और रोज गार्डन के ऊपर वाली छत पर चले गए।  उन्होंने वहां करीब 20 मिनट बिताए और नीचे के मैदान का भी जायजा लिया, जिसमें हाल ही में बना रोज गार्डन का नया रास्ता और बाग-बगीचे का काम भी शामिल था। 
विज्ञापन


ट्रंप को छत पर देख पत्रकारों ने पूछे सवाल 
जब पत्रकारों ने ट्रंप को छत पर देखा, तो उन्होंने नीचे से सवाल पूछने शुरू किए। एक पत्रकार ने पूछा, 'सर, आप छत पर क्यों हैं?' इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, 'थोड़ा टहल रहा हूं। ये सेहत के लिए अच्छा होता है।' ट्रंप के साथ कुछ लोग भी थे, जिनमें एक वास्तुकार जेम्स मैकक्रेरी शामिल थे, जो हाल ही में घोषित 20 करोड़ डॉलर की लागत वाली नई बॉलरूम परियोजना पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Philippines: फिलीपींस ने चीन के रॉकेट परीक्षण की निंदा की, कहा- मलबे से जहाजों और विमानों को पैदा हो रहा खतरा

पत्रकार के सवाल पर ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब
ट्रंप धीरे-धीरे चल रहे थे, छत और नीचे के इलाकों की तरफ इशारा करते हुए कुछ बातें कर रहे थे। कई बार वह प्रेस वालों की तरफ मुड़े और हाथ हिलाकर या हाथ से आवाज को जोरदार बनाकर सवालों के जवाब दिए। एक बार उन्होंने कहा कि वह 'देश के लिए पैसे खर्च करने का एक और तरीका' ढूंढ रहे हैं। जब एक पत्रकार ने पूछा कि आप क्या बनाने वाले हैं, तो ट्रंप ने मजाक में कहा, 'परमाणु मिसाइलें।'

व्हाइट हाउस में अपनी पहचान छोड़ने की कोशिश कर रहे ट्रंप
ट्रंप की यह छत की सैर ऐसे समय में हो रही है, जब वे व्हाइट हाउस को अपने तरीके से सजाने और अपनी पहचान छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने ओवल ऑफिस में सुनहरे सजावटी फूल, पुराने राष्ट्रपति की तस्वीरें और अन्य चीजें जोड़ी हैं। उन्होंने व्हाइट हआुस के उत्तरी और दक्षिणी लॉन पर अमेरिकी ध्वज फहराने के लिए विशाल ध्वजस्तंभ भी स्थापित कराए हैं। 


व्हाइट हाउस में बनाया जाएगा एक विशाल बॉलरूम
पिछले सप्ताह, ट्रंप प्रशासन ने घोषणा की कि व्हाइट हाउस में एक विशाल बॉलरूम बनाया जाएगा, जिसका काम सितंबर में शुरू होगा। इसका काम 2029 की शुरुआत, यानी ट्रंप के कार्यकाल समाप्त होने से पहले पूरा हो जाएगा। ट्रंप पश्चिमी विंग में दिखाई दिए, जबकि व्हाइट हाउस ने कहा कि बॉलरूम पश्चिमी विंग में नहीं, बल्की पूर्वी विंग की जगह बनेगा, जिसे पूरी तरह से बदला और फिर से तैयार किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में शेख हसीना को अपदस्थ हुए एक साल: यूनुस शासन में बढ़े हत्या-दुष्कर्म जैसे अपराध, जानें आर्थिक हालात

पहले भी राष्ट्रपतियों ने की है व्हाइट हाउस की छत की सैर
ऐसा पहली बार नहीं है कि कोई राष्ट्रपति व्हाइट हाउस की छत पर गया हो। 1970 के दशक में, राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने वहां 32 सोलर पैनल लगवाए थे। लेकिन रीगन के राष्ट्रपति बनने के बाद वे हटा दिए गए थे। 1910 में, राष्ट्रपति विलियम हॉवर्ट टैफ्ट ने गर्मियों की रातों में आराम से सोने के लिए छत पर एक छोटा शयन कक्ष बनवाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed