फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Protests in UK over Citizenship Amendment Act, Protesters says it is Modi government failure

लंदन पहुंची नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध की आग, प्रदर्शनकारी बोले- यह मोदी सरकार की विफलता

Sun, 15 Dec 2019 08:59 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 15 Dec 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
Protests in UK over Citizenship Amendment Act, Protesters says it is Modi government failure
Anti CAB protest outside Indian High Commission in London - फोटो : Twitter

विज्ञापन

नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ जहां देश के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है वहीं शनिवार को लंदन में भी भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने इसे मोदी सरकार की विफलता करार दिया।

ब्रिटिश असमिया समुदाय के एक समूह ने शांतिपूर्ण तरीके से अपने पारंपरिक परिधान पहनकर बच्चों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग असमिया और अंग्रेजी भाषा में लिखी तख्तियां दिखा रहे थे। इसमें लिखा था 'सेव डेमोक्रेसी, स्टॉप कैब।'

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ नारेबाजी भी की। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, 'असम एकजुट है और कैब विभाजनकारी है। विभाजन को ना कहिए और एकता को हां।’
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही इंडियन ओवरसीज कांग्रेस की ब्रिटिश इकाई ने नई दिल्ली के साथ-साथ दुनियाभर में 'भारत बचाओ रैली' का आयोजन किया। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस की ब्रिटिश इकाई के प्रवक्ता ने कहा कि यह रैली मोदी सरकार की विफलताओं के खिलाफ है, जिनमें आर्थिक संकट, बेरोजगारी, किसान संकट और विभाजनकारी राजनीति शामिल हैं। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर उन्होंने कहा, यह असंवैधानिक है, इसने पूर्वोत्तर राज्यों में आग लगा दी है। 


कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों ने बैनर और तख्तियां पकड़ रखी थी, जिसपर लिखा था भाजपा महिलाओं और किसानों के खिलाफ। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस की ब्रिटिश इकाई के अध्यक्ष कमल धालीवाल ने कहा, मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण हमारे समुदाय के सभी वर्ग आज पीड़ित हैं। युवाओं को नौकरियों की जरूरत है, महिलाओं को सुरक्षा की जरूरत है, किसानों को अपनी फसलों के उचित दाम चाहिए। मोदी जी ने चुनावों के दौरान जो वादे किए थे, वे कहीं नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed