फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Protest held in Karachi before fourteen august 2020 Independence Day in Pakistan

पाकिस्तान में आजादी दिवस से पहले कराची में हुआ प्रदर्शन

Sat, 15 Aug 2020 04:50 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, करांची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, करांची Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 15 Aug 2020 04:50 AM IST
विज्ञापन
Protest held in Karachi before fourteen august 2020 Independence Day in Pakistan
पाकिस्तान - फोटो : Social media

पाकिस्तान में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है लेकिन देश में कई जगह आजादी न मिलने को लेकर प्रदर्शन किए गए। उधर कनाडा के वेंकूवर शहर में बलूच पीपुल्स कांग्रेस के अध्यक्ष नैला चतुरी बलूच ने भी पाक स्वतंत्रता दिवस को इतिहास का काला दिन बताया। आजादी की पूर्व संध्या पर कराची में प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

विज्ञापन


सिंध प्रांत में कराची प्रेस क्लब के बाहर लापता लोगों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के परिजनों समेत कई लोग जुटे और पाकिस्तान के विरोध में प्रदर्शन किए। ऐसी खबरें हैं कि इस दौरान पुलिस के साथ हाथापाई में पांच लोग घायल भी हुए हैं। ये विरोध प्रदर्शन द सिंधी मिसिंग पर्सन्स और अन्य मानवाधिकार संगठनों ने किए और विरोध रैली भी आयोजित की। प्रदर्शनकारियों ने आतंकवादियों के पीछे की गतिविधियों के लिए वर्दी में लोगों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाएं और बच्चे भी रोते हुए पुलिस के साथ विवाद करते देखे गए। दूसरी तरफ, वेंकूवर में बलूच पीपुल्स पार्टी के चेयरपर्सन नैला चतुरी बलूच ने एक वीडियो संदेश में कहा कि पाकिस्तान ने बलूचिस्तान पर अनधिकृत कब्जा किया हुआ है। 14 अगस्त इतिहास का काला दिन है क्योंकि यहां बलूच, सिंधी, पश्तून, मोहाजिर, हिंदू, और कश्मीरी लोग कैदियों का जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में महिला और बच्चे भी शामिल
कराची में विरोध प्रदर्शन करने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हुए। कई बच्चे और महिलाएं रोते हुए पुलिस से जिरह करते देखे गए। कई बच्चे होर्डिंग पकड़े हुए कह रहे थे कि उनके माता-पिता को रिहा करो। प्रदर्शनकारी महिला सोरथ लोहार ने कहा कि सुरक्षा बलों ने उनके घर में घुसकर परिजनों के साथ अत्याचार किए और उन्हें तबाह कर दिया। सुहानी जॉयो ने अपने पति के अगवा होने की कहानी सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed